बॉलीवुड

सासू मां नीतू कपूर ने बताया कैसी है बहू आलिया भट्ट? सच्चाई जान फैंस का ऐसा रहा रिएक्शन

बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में तहलका मचा देने वाली मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 14 अप्रैल को अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ सात फेरे लिए। बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थी। वहीं इनकी शादी में कपूर और भट्ट परिवार शामिल हुआ था।

alia bhatt and ranbir kapoor

शादी के बाद से ही आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हो गई है। अब इसी बीच आलिया की सासू मां यानी कि अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी बहू को लेकर कुछ बातें कही है। उन्होंने बताया है कि आलिया कैसी है?

alia bhatt and ranbir kapoor

सास नीतू कपूर ने की बहु आलिया की तारीफ़
दरअसल, नीतू कपूर को हाल ही में करण जौहर की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ बेहद ही ग्लैमरस लुक में नजर आई। वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी इस पार्टी में इनवाइट किया गया था, लेकिन वह अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘हॉट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसके कारण वह इस पार्टी में शामिल नहीं हो पाई।

वहीं जैसे ही नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ स्पॉट हुई तो वह इस दौरान काफी खुश नजर आ रही थी और दोनों मां-बेटे की जोड़ी भी बहुत खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान जब नीतू कपूर पार्टी से बाहर आई तो मीडिया ने उनसे बातचीत की। इस दौरान नीतू कपूर से बहू आलिया भट्ट के बारे में पूछा गया जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि, “वो बहुत कुशल मंगल है, वह बहुत खुश है।” बता दे नीतू कपूर के मुंह से इस तरह की बातें सुन आलिया भट्ट के फैंस खुश हो गए।

alia bhatt

alia bhatt

वहीं करण जौहर की इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारे शामिल हुए थे जिनमें कैटरीना कैफ विक्की कौशल, ऋतिक रोशन, सबा आजाद, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, जानवी कपूर, आमिर खान, इब्राहिम खान, शाहिद कपूर, मीरा कपूर, मलाइका अरोड़ा, सारा अली खान, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, सलमान खान, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा और रानी मुखर्जी जैसे तमाम बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों ने इस पार्टी में चार चांद लगाया।

alia bhatt

आलिया भट्ट की अपकमिंग फ़िल्में
बात की जाए आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘रॉकी एंड रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा अपने पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मा शास्त्र’ में दिखाई देगी।

इस फिल्म में रणबीर आलिया के अलावा दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री मौनी रॉय भी नजर आने वाली है। इसके अलावा आलिया भट्ट के हिस्से में फिल्म ‘जी ले जरा’ भी है। वहीं बात की जाए नीतू कपूर की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में नजर आएंगी। इस फिल्म मशहूर अभिनेता वरुण धवन और कियारा आडवाणी समेत अनिल कपूर दिखाई देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button