अध्यात्म

महिलाओं को ये 2 काम करते देखना पड़ता है पुरुषों को भारी, नर्क में मिलती है कठोर सजा

आप सभी ने गरुड़ पुराण (Garuda Purana) के बारे में जरूर सुना होगा। ये हमारे सनातन धर्म का सबसे अहम और महापुराण है। यह पुराण हमे सही और गलत कर्मों की जानकारी देकर जीवन व्यापन का सही तरीका बताता है। इसमें हमे भक्ति, ज्ञान, वैराग्य, सदाचार, निष्काम कर्म, यज्ञ, दान, तप, तीर्थ जैसी शुभ चीजों के कर्म की अहमियत बताई जाती है।

गरुड़ पुराण में ये भी बताया गया है कि इंसान का मौत के बाद क्या होता है। उसे कैसे अपने कर्मों के आधार पर सजा मिलती है। वहीं वह स्वर्ग में जाएगा या नर्क में ये तय कैसे होता है इसका भी जिक्र मिलता है। इस गरुड़ पुराण में लगभग 19 हजार श्लोक हैं। ये हमे पुण्य और पाप की जानकारी देते हैं।

इन सबके अलावा गरुड़ पुराण में ये भी बताया गया है कि पुरुषों को महिलाओं को दो विशेष स्थितियों में नहीं देखना चाहिए। यदि पुरुष ऐसा करता है तो उसे नरक में जाना पड़ता है। इतना ही नहीं मृत्यु के बाद उसे महिला पर बुरी नजर डालने के बदले कई तरह की सजा झेलनी पड़ती है। तो चलिए जाने कि महिलाओं को इन दो स्थिति में देखना पाप होता है।

बच्चे को स्तनपान कराते हुए

बच्चा जब पैदा होता है तो उसे शुरुआत के 6 महीनों में सिर्फ माँ का दूध पिलाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में बच्चा अपनी भूख शांत करने के लिए सिर्फ मां के दूध पर ही निर्भर रहता है। इसलिए मां को कई बार पब्लिक प्लेस में भी बच्चे को स्तनपान कराना पड़ता है। इस स्थिति में पुरुषों को महिलाओं को नहीं देखना चाहिए। ऐसा करना गरुड़ पुराण में पाप माना जाता है। कहते हैं जो पुरुष महिलाओं पर कु​दृष्टि डालता है, उसे मौत के बाद नर्क में कठोर दंड मिलता है।

स्नान करते हुए

पुराने जमाने में जगह-जगह स्नानगृह नहीं होते थे। अधिकतर महिलाएं नदियों में स्नान करने जाती थी। या फिर कहीं खुले में किसी चीज की आड़ कर नहाती थी।

तब के समय को ध्यान में रखते हुए गरुड़ पुराण में बताया गया है कि हमे स्नान करती हुई स्त्री को नहीं देखना चाहिए। यदि हम उस पर बुरी नजर डालते हैं तो पाप के भागीदार बनते हैं। मौत के बाद कठोर दंड भी मिलता है। यह चीज आज के समय में भी लागू होती है। इसलिए चोरी छिपे किसी महिला को स्नान करते हुए देखने से बचे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button