दिलचस्प

नई नवेली बहू ने ससुराल में दिखाए ऐसे करतब, देखकर लोग बोले- ये रामदेव बाबा को कोचिंग दे सकती है

इन दिनों शादी का सीजन बहुत चल रहा है। जहां देखों वहाँ बैंड बाजा बारात दिखाई दे रहा है। जब भी कोई बारात निकलती है तो उसमें खूब डांस भी होता है। सिर्फ बारात ही नहीं बल्कि भारतीय शादी की लगभग हर रस्म में लोग नाच गाना करना पसंद करते हैं। शादियों में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर कोई नाचता है। यहां तक कि दुल्हनें भी नाचने में पीछे नहीं रहती है।

नई नवेली बहू ने किया खतरनाक डांस

इन दिनों सोशल मीडिया पर दुल्हन का एक ऐसा अनोका डांस वायरल हो रहा है जिसे देख लोग हैरान है। उन्हें दुल्हन को देख रामदेव बाबा तक याद आ गए। दरअसल एक नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल में जाती है। यहां वह सभी के सामने एक अनोखा डांस परफॉरमेंस देती है। उसका डांस और करतब देख ससुराल वाले भी हैरान रह जाते हैं।

दुल्हन साड़ी पहनी होती है। सिर पर घूंघट भी होता है। इसके बावजूद वह खतरनाक डांस स्टेप्स करती है। एक स्टेप में तो वह रामवेद बाबा की तरह पूरा पीछे घूमकर हाथ और पाँव के बल खड़ी हो जाती है। फिर अपने मुंह से जमीन पर रखी थाली उठा लेती है। उसका यह करतब देख हर कोई हैरान रह जाता है।

बहू के करतब देख लोगों को याद आए रामदेव बाबा

यह वीडियो कब और कहां का है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। घूंघट के पीछे छिपी दुल्हन का चेहरा भी ठीक से नहीं दिखाई देता है। वैसे कुछ लोगों को तो ये भी शक है कि कहीं इस घूंघट के पीछे कोई मर्द तो नहीं जो सबके सामने मजाक कर रहा है। खैर आप खुद इस वीडियो को देखिए और अपनी राय दीजिए।

इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ‘ये रामदेव बाबा को कोचिंग दे सकती है।’ फिर दूसरा कहता है ‘इसे देख लगता है ये जैकी चैन या ब्रूस ली की कोई दूर की रिश्तेदार है।’ फिर एक कहता है ‘ये अक्षय कुमार की कुम्भ के मेले में गुम हुई बहन तो नहीं है।’ बस ऐसे ही और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।

यहां देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को नई बहू का ये डांस कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button