अध्यात्म

30 साल बाद शुक्र-शनि बना रहे विशेष योग, इन राशियों की रहेगी चांदी, मुट्ठी में होगा पैसा-भाग्य

वैसे तो लगभग हर महीने कोई न कोई ग्रह गोचर करता रहता है। लेकिन कभी-कभी ये एक ऐसा दुर्लभ संयोग बना देते हैं जिसका लाभ कुछ खास राशियों को हो जाता है। अब शनि और शुक्र ग्रह को ही ले लीजिए। शनिदेव 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। वहीं शुक्र 22 जनवरी को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में दोनों ग्रह एक ही राशि में विद्यमान रहेंगे। यह दुर्लभ संयोग पूरे 30 साल बाद बन रहा है। ऐसे में शुक्र-शनि की इस युति (Shukra Shani Yuti 2023) का चार राशियों को जबरदस्त लाभ होगा।

मेष राशि

शुक्र और शनि की युति मेष राशि के जातकों की किस्मत चमका देगी। 22 जनवरी के बाद इनके साथ कई अच्छी चीजें होंगी। एक तरह से इनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। भाग्य के दम पर इन्हें नौकरी और बीजनेस में खूब लाभ होगा। वहीं पैसों को लेकर चल रही आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी। आय के नए साधन प्राप्त होंगे। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। दुश्मन भी आपकी तारीफ करेंगे। आप अपने सपनों को पूरा करने की ओर बढ़ जाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। नौकरी के सिलसले में विदेश यात्रा हो सकती है।

वृष राशि

शनि-शुक्र के गोचर का वृष राशि के जातक भी भरपूर लाभ उठाएंगे। इनके जीवन में ढेर सारी खुशियां दस्तक देगी। इनके सभी दुख धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगे। अपनों का साथ और प्रेम मिलेगा। दोस्त रिश्तेदारों से धन की प्राप्ति होगी। जॉब में प्रमोशन होगा। नए जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। खासकर छात्रों को मेहनत का बड़ा लाभ मिलेगा। वहीं नया बीजनेस शुरू करने के लिए भी समय उत्तम रहेगा। मकान या वाहन में पैसा निवेश करना लाभकारी रहेगा। सेहत में सुधार दिखेगा।

सिंह राशि

शनि और शुक्र का कुंभ राशि में जाना सिंह राशि का किस्मत का सितारा चमका देगा। पैसों को लेकर इन्हें बड़े-बड़े लाभ होंगे। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता की तरफ से धन मिल सकता है। पति और पत्नी के बीच रिश्ता मधुर होगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ जाएगी। लोग आपके काम से खुश रहेंगे। जॉब और बीजनेस में धन लाभ के योग हैं। विदेश यात्रा पर जाना हो सकता है। विवाह के योग भी बन रहे हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को भी शनि देव और शुक्र की युति का फायदा होगा। इनकी न सिर्फ किस्मत साथ देगी बल्कि पैसों को लेकर बड़ा लाभ भी होगा। ये सुख और धन दोनों का लाभ लेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। मार्केटिंग, सेल्स से जुड़े लोगों को बड़ा धन लाभ होगा। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। आप अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे। सेहत को लेकर चिंता खत्म होगी। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button