बॉलीवुड

पठान ने बढ़ाया शाहरुख का बैंक बैलेंस, 2023 में संपत्ति पहुंची अरबों के पार, जाने कुल संपत्ति

शाहरुख खान को लोग बॉलीवुड का किंग कहते हैं। बीते कुछ सालों से उनका यह टाइटल खतरे में था। उनकी पिछली कुछ फिल्में जैसे फैन, जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। लेकिन जीरो के बाद शाहरुख ने चार साल का लंबा ब्रेक लिया और ‘पठान’ के साथ जोरदार वापसी की। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इसका असर शाहरुख की कुल संपत्ति पर भी पड़ा।

पठान से चमका शाहरुख का लक

पहले पठान कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अभी तक भारत में करीब 653 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर चुकी है। वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1048 करोड़ रुपए रहा। फिल्म 22 मार्च को ओटीटी पर भी रिलीज हुई। इसके भी उन्हें अच्छे खासे पैसे मिले होंगे। वहीं जब फिल्म टीवी पर आएगी तो इससे भी तगड़ी कमाई होगी। पठान की सक्सेस का लाभ शाहरुख खान के बैंक बैलेंस को भी मिला है। उनका नाम दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर अभिनेताओं में शुमार हो गया है।

शाहरुख खान वर्तमान में बॉलीवुड में सब्स ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं। वहीं अब वह कमाई के मामले में हॉलिवुड सितारों को भी टक्कर दे रहे हैं। हाल ही में टॉप फाइव सबसे ज्यादा अमीर अभिनेताओं की लिस्ट आई। इसमें शाहरुख खान का नाम भी है। लॉस्ट में उनके ऊपर जीतने भी नाम है वह हॉलिवुड सितारों के हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको शाहरुख की कुल संपत्ति बता देते हैं।

कुल संपत्ति में हुए बड़ा लाभ

शाहरुख खान के पास साल 2023 में कुल 700 मिलियन डॉलर यानि लगभग 6289 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इस आकड़े को छूने में पठान फिल्म ने अहम भूमिका निभाई है। इसकी सक्सेस का शाहरुख को आर्थिक लाभ भी बहुत मिला है। वैसे फिल्मों के अलावा शाहरुख के कमाई के और भी कई साधन है। उन्होंने कई जगह पैसा निवश कर रखा है। उनका खुद का फिल्म प्रोडक्शन और वीएफएक्स स्टूडियो है। इसमें कई फिल्मों पर काम होता है जिसका मुनाफा सीधा शाहरुख की जेब में जाता है।

इसके आलवा दुबई, कतर और सऊदी अरब जैसे गल्फ देशों में शाहरुख का बोलबाला रहता है। वह यहां बड़े-बड़े ब्रांड का विज्ञापन करते हैं। वहीं भारत में भी कई बड़ी कंपनी के प्रोडक्ट की एड करते हैं। इन सभी से शाहरुख की तगड़ी कमाई ओ जाती है। शाहरुख की यह संपत्ति अभी और बढ़ सकती है।

उनकी कुछ और फिल्में पाइपलाइन में मौजूद है। इसमें जवान (Jawan), डंकी (Dunki), डॉन 3 (Don 3) और धूम 4 (Dhoom 4) जैसी फिल्में शामिल हैं। अब देखना ये है कि यह फिल्में भी पठान की तरह सफलता का स्वाद चख पाती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button