समाचार

पत्थर बना मां का दिल, नवजात को खिड़की से फेंका, बोली- बदनामी का कलंक था, छुटकारा मिला

मां बनने का सुख हर महिला लेना चाहती है। और जब उसे यह अवसर मिलता है तो वह अपने बच्चे से दुनिया में सबसे अधिक प्रेम करती है। उसकी देखरेख में अपना जीवन न्योछार कर देती है। उस पर एक आंच तक नहीं आने देती है। उसकी सलामती के लिए अपनी खुशियां कुर्बान कर देती है। लेकिन दिल्ली में एक महिला ने अपने नवजात बच्चे को कथित रूप से खिड़की के बाहर फेंक दिया। तो आखिर उसने ऐसा क्यों किया? चलिए जानते हैं।

मां ने नवजात को खिड़की से फेंका

यह दुखद मामला दिल्ली ​(Delhi) के न्यू अशोक विहार इलाके (New Ashok Vihar) का है। यहां मालती (बदला हुआ नाम) नोएडा में एक निजी कंपनी में काम करती है। वह जय अम्बे अपार्टमेंट में रहती है। बीते सोमवार उसने एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन बच्चा पैदा करने के कुछ दिनों बाद ही उसने उसे अपनी बाथरूम की खिड़की से कथित रूप से नीचे फेंक दिया। जब स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ बच्चे को देखा तो वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को जांच में पता चला कि मालती की शादी नहीं हुई थी। वह महज 20 साल की है। बिना शादी के बच्चा हो जाने के बाद से वह टेंशन में रहती थी। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए शायद उसने अपने बच्चे से छुटकारा पाने के लिए उसे बाहर फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। यहां डॉक्टर उसकी मेडिकल जांच करेंगे।

बिना शादी मां बनने से थी परेशान

आरोपित महिला के खिलाफ भरतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) एवं 201 (अपराध का सबूत मिटाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। उधर इस मामले ने इलाके में सनसनी मचा दी है। लोगों का कहना है कि लड़की के साथ जो कुछ भी हुआ हो, इसमें इस मासूम की कोई गलती नहीं थी। उसे भी इस दुनिया में जीने का हक था। एक मां आखिर कैसे अपने बच्चे की जान ले सकती है।

बताया जा रहा है कि महिला ने खुद पुलिस को ये बात बताई है कि वह बच्चे के जन्म से मेंटली परेशान थी। वह बस हर हाल में उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। इसलिए उसने ये बड़ा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला की मेंटल रिपोर्ट आने के बाद ही चीजें और क्लियर हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button