दिलचस्प

बर्फ में छिपा है बंदूक लिए सेना का जवान, दुश्मन भी नहीं खोज पाए, क्या आपको दिखा?

एक सैनिक की लाइफ काफी चुनौतियों से भरी होती है। उसे हर परिस्थिति में अपना काम करना होता है। फिर भयंकर गर्मी हो या कड़कड़ाती ठंड, वह हर मौसम में अपने देश की रक्षा करने के लिए रेडी रहता है। दुश्मनों के इलाकों में उसे छिपकर चलना होता है। इसलिए वह अपने आसपास के वातावरण में अच्छे से ढल जाता है। इससे दुश्मन उसे आसानी से नहीं खोज पाते हैं।

बर्फ में छिपा है बंदूक लिए जवान, आपको दिखा?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। यहाँ हम आपको तीन तस्वीरें दिखा रहे हैं। इन तीनों में बर्फ से ढका एक जंगल दिख रहा है। यहां हर तस्वीर में एक स्नाइपर यानि बंदूक लिए जवान छिपा हुआ है। अब आपको इस स्नाइपर को खोजना है। हालांकि ये आपको आसानी से नजर नहीं आएगा। इसे खोजने के लिए आपको अपने दिमाग और नजरों पर जोर देना होगा।

बता दें कि यह एक ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) वाली पहेली है। इसे हम आँखों का भ्रम भी कहते हैं। इस तरह की पहेलियां सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है। इसमें आपको कोई एक सीन दिखाया जाता है। फिर एक चीज को खोजने के लिए कहा जाता है। यह चीज इंसान, जानवर या ऑब्जेक्ट हो सकता है। लेकिन इसे खोजना आसान नहीं होता है। क्योंकि आपका टारगेट अपने आसपास के वातावरण में अच्छे से घुलमिल कर छिपा रहता है।

तो चलिए फटाफट अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और इन तस्वीरों में छिपे स्नाइपर को खोजकर बताइए। इन तस्वीरों को यूक्रेन के एक सरकारी ट्विटर हैंडल ने साझा किया है। इसका मतलब ये यूक्रेन की फोटो है और उसमें छिपे स्नाइपर भी वहीं के हैं। तो आपको कोई जवान बर्फ में छिपा दिखा क्या?

यहां छिपे हैं जवान

यदि आप यह पहेली हल नहीं कर पाए तो कोई बात नहीं। आपकी तरह और भी कई लोग इसमें फेल हो गए हैं। अब हम आपको एक-एक कर सभी तस्वीरों में छिपे स्नाइपर बता देते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने सभी के छिपने की जगह पर एक लाल घेरा बना दिया है। इससे आप इन्हें आसानी से देख सकते हैं।

उम्मीद है कि आपको यह पहेली पसंद आई होगी। आप ने देखा कि कैसे ये जवान अपनी जान दाव पर लगाकर हमारी रक्षा करते हैं। इसलिए अपने देश के जवानों की इज्जत करिए। उन्हें मान सम्मान दीजिए। और यह पहेली पसंद आई तो दूसरों के साथ भी शेयर करें। ताकि वह भी इस पहेली को सुलझाने की चुनौती ले सके।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button