दिलचस्प

मूर्तियों में छिपा है एक इंसान, होशियार हो तो 10 सेकंड में ढूंढकर बताओ, 99% हुए फेल

ऑप्टिकल इल्यूजन (optical illusions) यानि आँखों का भ्रम भी बड़ा अजीब होता है। इसमें अक्सर चीजें जैसी होती है वैसी दिखाई नहीं देती है। इसके आगे बड़े-बड़े होशियार लोग भी धोखा खा जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें बड़ी वायरल हो रही है। इसमें एक तरह की पहेली होती है जिसका जवाब जनता को देना होता है।

इस तरह की पहेलियां इंसान का दिमाग तेज करने का काम करती है। इसे आप दिमागी कसरत भी कह सकते हैं। इन्हें नियमित रूप से हल करने पर आपके दिमाग का विकास होता है। आपका माइंड जल्दी और ज्यादा सोचने की ट्रेनिंग लेता है। आज हम भी आपके लिए एक दिलचस्प पहेली लेकर आए हैं।

मूर्तियों में छिपा है एक इंसान, आपको दिखा?

इस तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको गार्डन में रखी कुछ मूर्तियां दिखाई देगी। सभी अलग-अलग पोज दे रही हैं। यह सभी कहने को तो निर्जीव मूर्तियां हैं। लेकिन इनके बीच एक इंसान भी छिपा है। यह इंसान इन मूर्तियों का रूप धारण कर इनके बीच घुस गया है। अब आपको इन सफेद मूर्तियों के बीच असली इंसान को ढूँढना है। इसके लिए आपके पास सिर्फ 10 सेकंड का समय है।

इस इंसान को ढूँढने के लिए आपको थोड़ा दिमाग पर जोर देना होगा। आंखों के इस्तेमाल से बारीक से बारीक डिटेल्स पर नजर दौड़ानी होगी। थोड़ा सा लॉजिक भी लगाना होगा। इसके बाद आप इन मूर्तियों में छिपे इंसान को आसानी से खोज लेंगे। तो चलिए देर किस बात की। फटाफट अपने दिमाग के घोड़े दौड़ाइए और मूर्तियों के बीच में छिपा हुआ इंसान ढूंढकर बताइए।

यहां छिपा है इंसान

यदि आप मूर्तियों में छिपे इंसान को खोजने में सफल नहीं हो पाए तो कोई बात नहीं। हम आपकी मदद कर देते हैं। पहले हम आपको एक हिंट देते हैं। आप दो खास मूर्तियों के बीच में देखिए। सभी मूर्तियों के पोज पर गौर फरमाईए। यहां आपको एक मूर्ति का पोज बड़ा अजीब लगेगा। वह अपनी घड़ी में देख रही है। बस यही वह इंसान है जिसे आप खोज रहे थे। आपकी सुविधा के लिए हमने उसके ऊपर लाल घेरा बना दिया है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह मजेदार पहेली पसंद आई। अब आप इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों संग भी शेयर करें। इससे आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि आप दोनों में से ज्यादा दिमाग किसके पास है। अपने दिमाग को और स्ट्रॉंग बनाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए। हम ऐसी ही मजेदार पहेलियां आपके साथ साझा करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button