दिलचस्प

पायलट बेटी ने उड़ान से पहले छूए पापा के पैर, पिता का रिएक्शन देख भावुक हुआ पूरा इंटरनेट – Video

कहते हैं इंसान चाहे कितना भी बड़ा बन जाए लेकिन उसे कभी अपने संस्कार नहीं भूलना चाहिए। हम भारतीय लोग आखिर पूरी दुनिया में इन्हीं संस्कारों की वजह से ही जाने जाते हैं। ऐसा ही एक संस्कार है अपने से बड़ों के पैर छूना। हम जब भी कोई नया काम शुरू करते हैं तो पैर छूकर अपने से बड़ों का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक भावुक कर देना वाला नजारा दिखाने जा रहे हैं।

पायलट बेटी ने उड़ान से पहले छूए पापा के पैर

कृतदन्या हले (Krutadnya Hale) मुंबई में ऐयर बस 320 में पायलट है। उन्होंने बहुत कम उम्र में पायलट बनकर अपने मां बाप का नाम रोशन कर दिया। इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ़ें बटोर रहा है। इसमें वह प्लेन की उड़ान भरने से पहले अपने पापा के पैर छूकर आशीर्वाद लेती नजर आती हैं। इतना ही नहीं वह पापा से गले भी मिलती है।

पापा को भी अपनी बेटी पर बहुत गर्व महसूस होता है। वह उसी प्लेन की यात्रा करते नजर आते हैं जिसे उनकी बेटी उड़ा रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पायलट प्लेन उड़ाने से पहले यात्री सीट पर बैठे अपने पापा से मिलने आती है। वह पहले उनके पैर छूती है और फिर गले मिलती है। इस दौरान बाप बेटी के चेहरे पर एक अलग ही खुशी रहती है।

बेटी की उपलब्धि पर पिता को हुआ गर्व

वीडियो देखने से साफ पता चलता है कि पिता अपनी बेटी की उपलब्धि पर कितना गर्व महसूस कर रहे हैं। Krutadnya Hale इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उन्हें एक लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यहां वे अपने पायलट लाइफ से जुड़े फोटोज और वीडियोज साझा करती रहती हैं। इन्हें लोग बड़ा पसंद करते हैं। कई लोग उन्हें अपनी प्रेरणा मानते हैं।


आमतौर पर लड़के बड़े होकर पायलट बनने का सपना देखते हैं। लेकिन आज के जमाने में लड़कियां भी पीछे नहीं है। कैप्टन Krutadnya Hale इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने अपने एक वीडियो में ये भी बताया कि एज सिर्फ एक नंबर होती है। आप किसी भी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह इंस्टाग्राम पर pilot_krutadnya नाम की आईडी से मौजूद हैं।


Krutadnya रोज सुबह 3-4 बजे घर से ड्यूटी के लिए निकलती हैं। वह बताती हैं कि रोजाना वह माता पिता के पैर छूकर और आशीर्वाद लेकर ही ड्यूटी पर जाती हैं। लोग उनके इस संस्कार और उपलब्धि की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button