बॉलीवुड

क्या काजोल की बेटी है सुहाना खान? शाहरुख की लाड़ली का नो मेकअप लुक देख शक करने लगे फैंस – Video

स्टार किड्स अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। इन दिनों शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) सबसे अधिक चर्चा में रहती हैं। सुहाना 22 साल की हो गई हैं। यदि आपने उनकी पहले की तस्वीरें देखी हो तो वह आपको बेहद साधारण दिखाई दी होगी। लेकिन अब उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है। वह पहले से ज्यादा हॉट हो गई हैं। इस बीच सुहाना का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी तुलना काजोल से की जा रही है।

नो मेकअप लुक में दिखी सुहाना

सुहाना खान जल्द की जोया अख्तर की फिल्म The Archies से अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा भी हैं। इन दिनों दोनों के लव अफेयर के चर्चे भी हवा में उड़ रहे हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्ची है ये तो समय ही बताएगा। फिलहाल हम आपको सुहाना का नो मेकअप लुक दिखाने जा रहे हैं। बिना मेकअप के वह काजोल की तरह लगती हैं।

दरअसल सुहाना हाल ही में अपनी मां गौरी खान संग एक पार्टी में गई। यहां वह अनन्या पांडे संग कार में बैठकर घर जाती नजर आई। इस दौरान सुहाना ने कोई मेकअप नहीं किया। उन्होंने ग्रे जैकेट और डेनिम पैंट के साथ एक सफेद टॉप पहना। वहीं उनकी मां गौरी ग्रे कलर की शिमरी ड्रेस, ब्लैक जैकेट में सुंदर लगी। यहां सुहाना की सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया।

सुहाना में लोगों को दिखी काजोल की झलक

इस वीडियो में सुहाना की कुछ झलकियां काजोल जैसी लगी। शाहरुख और काजोल ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी। इनकी रोमांटिक जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आई। कई लोग तो काफी दिनों यही समझते रहे कि दोनों रियल लाइफ में भी प्रेमी-प्रेमिका हैं। हालांकि ऐसा कुछ नहीं था। शाहरुख पहले से शादीशुदा थे। वहीं काजोल ने भी अजय देवगन से शादी रचा ली थी। फिर भी शाहरुख-काजोल के प्रेम के चर्चे होते रहे।

अब आलम ये है कि कुछ लोग आज भी शक कर रहे हैं। सुहाना के लुक को देखकर बोल रहे हैं कि कहीं ये काजोल की बेटी तो नहीं? हालांकि ये सिर्फ ट्रोलर्स की बातें हैं। इसमें 1 फीसदी भी सच्चाई नहीं है। सुहाना सिर्फ शाहरुख और गोरी की बेटी है। वह दूसरे नंबर की संतान हैं। इससे बड़े बेटे आर्यन खान हैं। जो जल्द फिल्मों में डेब्यू कर सकते हैं। वहीं सबसे छोटे अबराम हैं।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वैसे इस वीडियो को देखने के बाद आपको क्या लगता है? क्या आपको सुहाना के अंदर काजोल की झलक दिखाई दी? वैसे कई लोग सुहाना को शाहरुख खान की फ़ीमेल कॉर्बन कॉपी भी कहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button