बॉलीवुड

पति निक जोनास संग बर्फीली वादियों में पहुंची प्रियंका चोपड़ा, वायरल हुई रोमांटिक तस्वीरें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया में अपने नाम का सिक्का जमा चुकी मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती है। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का भी चेहरा रिवील किया था जिस पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ स्पेन वेकेशन इंजॉय करने के लिए पहुंची है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो आइए देखते हैं प्रियंका चोपड़ा के वेकेशन के लेटेस्ट तस्वीरें…

priyanka chopra

वायरल हुई इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास और कुछ अन्य दोस्तों के साथ जमकर एंजॉय करती हुई नजर आ रही है। इस दौरान निक और प्रियंका के साथ बेटी मालती मैरी भी दिखाई दी। इसके अलावा कपल ने अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें भी साझा की है जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है।

priyanka chopra

बात की जाए इनके लुक के बारे में तो इस दौरान प्रियंका ने व्हाइट कलर का जंपशूट पहना हुआ था जिसमें रेड और ब्लू कलर के चेक प्वाइंट बने हुए हैं। इसके साथ ही निक ने कैप कैरी किए हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रैक सूट में नजर आए। इस दौरान निक काफी हैंडसम दिखाई दिए।

priyanka chopra

देखा जा सकता है कि प्रियंका और निक बर्फ में जमकर एंजॉय करते हुए नजर आए, तो वही मालती भी बर्फ के साथ खेलती हुई दिखाई दी। इस दौरान मालती प्रियंका यानी कि अपनी मां की गोद में नजर आई। जैसे ही यूजर्स ने प्रियंका की इन तस्वीरों को देखा तो जमकर प्यार लुटाया। वही मालती मैरी की भी तारीफ की।

priyanka chopra

बता दे हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास के साथ 30 जनवरी को जोनास ब्रदर्स के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार शो में शिरकत की थी, जहां पर उन्होंने अपने लाडली का चेहरा रिवील कर दिया था। इस दौरान मालती की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा हो गया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “बेबी वाकई में बेहद क्यूट और प्यारी हैं।” इसके अलावा भी कई लोगों ने प्रियंका और निक की जमकर तारीफ की।

priyanka chopra

बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम के बारे में तो इन दिनों वह अपनी हॉलीवुड फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। इसके अलावा वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button