समाचार

लाड़ली बहन की शादी में 4 भाइयों ने पानी की तरह बहाया पैसा, दे डाला 8 करोड़ का दहेज, देखें Pics

भारत में दहेज लेना गैरकानूनी है। इसे लेकर 1961 का दहेज निषेध अधिनियम बनाया गया है। इस भारतीय दंड संहिता के  मुताबिक यदि कोई शख्स दहेज लेते हुए पकड़ा जाता है तो उसे कम से कम सात साल की कैद हो सकती है। हालांकि इस कड़ी कानून के बावजूद भारत में दहेज लेने और देने के कई मामले सामने आते रहते हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में यह कुप्रथा आज भी प्रचलित है।

4 भाइयों ने बहन को दिया 8 करोड़ का दहेज

इस बीच दहेज से जुड़ी एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। राजस्थान के नागौर जिले में चार भाइयों ने अपनी बहन को दहेज में 8 करोड़ 31 लाख रुपये दे दिए। अब यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला नागौर जिले में स्थित ढींगसारा गांव का है। यहां दहेज के एक रूप मायरा की परंपरा बड़ी आम है। यहां चार भाइयों ने इतना मोटा दहेज दिया कि नया कीर्तिमान कायम हो गया।

8 करोड़ से अधिक का दहेज देने वाले इन भाइयों के नाम हैं – अर्जुन राम महरिया, भागीरथ महरिया, उम्मेद जी महरिया, और प्रह्लाद महरिया। 26 मार्च को इन भाइयों की लाड़ली बहन भंवरी देवी की शादी थी। इस शादी में भाइयों ने मिलकर दहेज में मोटी रकम देने का निर्णय लिया। उन्होंने शादी में नगदी के अलावा जमीन, गहने समेत कई चीजें दी। इन सबकी कीमत लगभग 8 करोड़ 31 लाख रुपये है।

ये चीजें थी दहेज में शामिल

खबरों की माने तो भाइयों ने दहेज में 2.21 करोड़ रुपये नकद दिए। 4 करोड़ रुपये कीमत वाली 100 बीघा जमीन बहन के नाम की। वहीं भगवानदास गांव में 50 लाख रुपये की 1 बीघा जमीन भी दी है। इसके अलावा 1 किलो से ज्यादा का सोना दिया है। इसकी कीमत लगभग 71 लाख रुपए है। चांदी की बात करें तो भाइयों ने बहन को 9.8 लाख रुपये की 14 किलो चांदी भेंट की है।

इसके अलावा एक ट्रैक्टर भी अपने जीजा जी को दिया है। इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए है। इन वाहनों के अलावा दूल्हे राजा को एक स्कूटर भी तोहफे में दिया गया। इसे सैकड़ों बैलगाड़ियों और ऊंटगाड़ियों की मदद से धींगसारा गांव से रायधनू गांव लाया गया। वहीं बहन की शादी के उपलक्ष में भाइयों ने ग्रामीणों में 800 सिक्के भी बांटे हैं। इतनी मोटी रकम के दहेज वाली ये शादी जल्द गांव में चर्चा में आ गई। लोग बारात देखने के लिए उमड़ पड़े।

बनाया नया रिकॉर्ड

वैसे इसके पहले भी मायरा के रूप में बड़ा दहेज देने का मामला बुरदी गांव से सामने आया था। तब भंवरलाल चौधरी ने तीन करोड़ 21 लाख रुपये मूल्य का मायरा भेंट किया था। लेकिन अब इससे अधिक का मायरा देकर भागीरथ महरिया के परिवार ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। उधर सोशल मीडिया पर कई लोग दहेज में इतनी बड़ी रकम देने की आलोचना कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button