बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने इस बार दिखाया मालती का चेहरा, क्यूटनेस देख फ़िदा हुआ इंटरनेट

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की दुनिया में बड़ा नाम कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा आए दिन चर्चा में रहती है। साल 2018 में मशहूर एक्टर और सिंगर निक जोनास से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में ही शिफ्ट हो गई। इसके बाद साल 2022 में वह बेटी मालती मैरी चोपड़ा की मां बनी जिसके बाद वह अक्सर अपनी बेटी के साथ समय बिताती है और उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है।

अब इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की एक और तस्वीर साझा की जिसमें उनकी क्यूटनेस देखकर हर कोई उन पर फ़िदा हो गया। इतना ही नहीं बल्कि इस तस्वीर में मालती मैरी अपनी मां का मेकअप करती हुई भी नजर आ रही है।

फैंस को भी भायी मालती की लेटेस्ट तस्वीर

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि मालती मैरी के हाथों में मेकअप ब्रश रखा हुआ है। वह अपने मम्मा के चेहरे पर मेकअप लगाती हुई दिखाई दे रही है। वहीं प्रियंका चोपड़ा पाउट बनाते हुए अपनी नन्ही सी लाडली पर प्यार लुटा रही है। जिस तरह प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर ली है वह भी कमाल की है। दोनों मां-बेटी की बॉन्डिंग भी साफ झलक रही है।

इस तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा कि, “ग्लैम विथ मम्मा..।” जैसे ही प्रियंका ने यह तस्वीर साझा की तो चंद सेकंड में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूजर्स ने इस पर जमकर प्यार लुटाया।

बता दें, इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया था, लेकिन वह अमेरिका में हुए एक फंक्शन में पहुंची जहां पर उनकी बेटी की कई तस्वीरें वायरल हुई जिसमें उनकी क्यूटनेस देखने के बाद फैंस ने उन्हें खूब प्यार दिया। अब प्रियंका चोपड़ा ने आए दिन अपनी बेटी की तस्वीरें साझा करती रहती है।

priyanka chopra

बता दें, मालती का जन्म सेरोगेसी के माध्यम से हुआ। बता दें, प्रियंका चोपड़ा ने सीरीज ‘क्वांटिको’ से हॉलीवुड दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद से उन्होंने हॉलीवुड में पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी है।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फ़िल्में

priyanka chopra

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट के बारे में तो इन दिनों वह अपनी सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर चर्चा में है। इसके अलावा उनके पास एक हॉलीवुड फिल्म ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ भी है जिसमें वह मुख्य किरदार में नजर आएंगी। बात की जाए प्रियंका चोपड़ा की बॉलीवुड फिल्मों के बारे में तो उनके पास फिल्म ‘जी ले जरा’ है जो एक फरहान अख्तर की फिल्म है। इसमें वह अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button