जरा हटके

खतरनाक जुगाड़: मगरमच्छ को बाइक पर लेटाकर खुद ऊपर बैठ गया लड़का, फिर जो दिखा वह डरावना था – Video

मगरमच्छ तो आप सभी ने देखा ही होगा। ये बेहद खतरनाक जीव होते हैं। इनके जबड़ों में बेशुमार ताकत होती है। यह एक बार अपने शिकार को दबोच ले तो उसकी बोटी-बोटी नोचकर ही दम लेते हैं। इसका खौफ इतना है कि लोग इसके पास जाने से भी काँपते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़के से मिलाने जा रहे हैं जो न सिर्फ इसके पास गया बल्कि उसके इस मगरमच्छ की सवारी भी की।

मगरमच्छ को बाइक पर लेकर बैठ शख्स

सोशल मीडिया भी कमाल की जगह है। यहां कई अजीबोगरीब चीजें देखने को मिलती रहती है। कुछ तो हमारे दिमाग के सारे पुर्जे हिला देती है। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इसमें एक लकड़ा बड़े ही अनोखे स्टाइल में बाइक चला रहा है। वह जिस बाइक पर बैठ है उसके ऊपर एक बड़ा सा मगरमच्छ लेटा हुआ है। लड़का इसी मगरमच्छ के ऊपर बैठकर बाइक चला रहा है।

बाइक के ऊपर मगरमच्छ, और मगरमच्छ के ऊपर लड़का। ऐसे नजारे रोज-रोज देखने को नहीं मिलते हैं। इसलिए जब ये लड़का सड़क पर बाइक और मगरमच्छ की एक साथ सवारी करते हुए निकला तो लोगों के होश उड़ गए। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ये कैसे हुआ? ये मगरमच्छ इतना शांत कैसे बैठ सकता है? अभी तक तो ये इसके टुकड़े-टुकड़े कर देता है।

नजारा देख कांप उठे लोग

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि यह एक असली मगरमच्छ है या नकली। जिंदा है या मरा। या फिर ये कोई वीडियो एडिटिंग भी हो सकती है। फिलहाल लोग इस वीडियो को देखकर काफी हैरान है। वहीं कुछ कमेंट कर मजे भी ले रहे हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर oy._.starrr नाम के यूजर ने शेयर किया है।

इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा “यह तो जानवरों के प्रति क्रूरता हो गई।” दूसरे ने कहा “अब इसे कहते हैं खतरों के असली खिलाड़ी।” एक और शख्स बोला “लगता है मगरमच्छ को बाइक की सवार पसंद आई।” एक और बंदा कहता है “मैंने अपने पूरे जीवन में ऐसा नजारा नहीं देखा। ये काफी डरावना है।” एक अन्य लिखता है “यह वीडियो असली है या नकली? मुझे तो आंखों पर यकीन नहीं हो रहा।”

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @oy._.starrr

देखने में यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि किसी और देश का लग रहा है। वैसे इस वीडियो पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button