अध्यात्म

इन राशियों का बुरा समय हुआ शुरू, 27 फरवरी तक न करें ये काम, बर्बाद हो जाएगा जीवन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का परिवर्तन सभी राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। 7 फरवरी को बुध ग्रह ने शनिदेव की राशि यानी मकर राशि में गोचर किया था। वह 26 फरवरी तक इसी राशि में रहने वाले हैं। बुध के मकर में रहने से जहां कुछ को लाभ होगा तो वहीं कुछ को हानि। आज हम उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए 27 फरवरी तक का समय काफी दुख और कठिनाइयों से भर रहने वाला है।

मकर राशि

आपके जीवन में कई घरेलू समस्याएं दस्तक देने वाली है। घर में लड़ाई झगड़े का माहौल रहेगा। किसी अपने से रिश्ता खराब हो जाएगा। अपनी वाणी को काबू में रखना सीख लें। वरना आपको बाद में पछताना पड़ेगा। काम में मन नहीं लगेगा। आपके सभी जरूरी काम अटके रह जाएंगे। सपने पूरे करने में बाधा आएगी। सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

आपको बाहर के खान पान से बचना होगा। पैसा सोच समझकर खर्च करना होगा। आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं। धोखेबाज लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर भी आँख बंदकर भरोसा न करें। काम और व्यापार में दिक्कत आ सकती है। बॉस से झगड़ा हो सकता है। शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा।

कुंभ राशि

आपको व्यापार में बड़ा घाटा हो सकता है। जो लोग नया बीजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं वह 27 फरवरी तक रुक जाएं। नौकरी करने वालों को ऑफिस में लड़ाई झगड़ों और मन मुटावों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। वरना आपकी जॉब पर खतरा मंडरा सकता है। लंबी यात्रा करने से कुछ दिन बचे।

भगवान की पूजा पाठ में मन लगाए। रोज गणेश मंदिर जाए। इससे आपके पीछे चल रहा दुर्भाग्य आपका पीछा छोड़ देगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। पैसा निवेश करने से बचे। खासकर किसी को उधार न दें। प्रेम प्रसंग के मामले में असफलता हाथ लग सकती है। विवाह में अड़चनें आ सकती है।

मीन राशि

अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। आप गुस्से में बहुत बुरा कदम उठा सकते हैं। आपको बाद में इसका पछतावा हमेशा रहेगा। भाग्य आपका साथ देना बंद कर देगा। छात्रों को बुरे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। मेहनत के बावजूद सही फल नहीं मिलेगा। समाज में आपका रुतबा कम हो सकता है।

शत्रु आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दें। इससे आपकी आधी से ज्यादा समस्याएं खत्म हो जाएगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले अभी न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button