समाचार

शादीवाले दिन मां बनी दुल्हन, मंडप छोड़ अस्पताल भागी, दिया बच्चे को जन्म, देखें दूल्हे का रिएक्शन

परिवार में एक नन्हा मेहमान आए तो सभी को खुशी होती है। कोई मां बनती है, कोई पिता तो कोई दादा-दादी और नाना-नानी। हालांकि अधिकतर मामलों में ये नन्हा मेहमान शादी के बाद ही आता है। लेकिन क्या होगा जब महिला अपनी शादी वाले दिन ही बच्चे को जन्म दे? यकीनन ऐसा होता देख हर किसी के होश उड़ जाएंगे।

शादी वाले दिन मां बनी दुल्हन

आज हम आपको ऐसा ही एक अनोखा मामला बताने जा रहे हैं। शादी की तारीख तय हो गई थी। दुल्हन भी सजधज के तैयार थी। सारे मेहमान भी आ गए थे। बारात भी आ चुकी थी। खाना पीना चल रहा था। बस शादी की कुछ रस्में होना बाकी थी। लेकिन तभी दुल्हन को लेबर पेन (प्रसव पीड़ा) होने लगी। परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए। यहां उसने एक बेटे को जन्म दिया।

दुल्हन के मां बनने से जहां परिवार को खुशी हुई तो थोड़ी मायूसी भी हुई। क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ प्लान नहीं किया था। और बच्चे की वजह से उनकी शादी कैंसिल हो गई। बारात को भी दुल्हन के बिना ही लौटना पड़ा। शादी रद्द होने से उनका करीब 12 लाख रुपए का नुकसान भी हो गया। लेकिन हां बच्चे के आने के बाद ये सब बातें अब मायने भी नहीं रखती हैं।

डिलीवरी डेट के एक महीने पहले पैदा हुआ बच्चा

बता दें कि ये हैरान कर देने वाला मामला इंडिया का नहीं बल्कि स्कॉटलैंड का है। यहां रहने वाले रेबका मैकमिलन और निक शादी करने वाले थे। लेकिन शादी के कुछ घंटे पहले ही रेबेका को प्रसव पीड़ा होने लगी। ऐसे में उन्हें शादी छोड़ अस्पताल भागना पड़ा। जहां उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया।

रेबेका और निक बीते 5 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते वर्ष जुलाई में दोनों ने सगाई भी कर ली थी। इस बीच रेबेका प्रेग्नेंट हो गई। उनकी डिलीवरी डेट 20 जून थी। वहीं शादी की डेट 21 मई तय हुई थी। इसलिए उन्हें शादी के समय डिलीवरी का टेंशन नहीं था। लेकिन बच्चा डिलीवरी डेट के लगभग एक महिना पहले ही प्री-मेच्योर पैदा हो गया।

रेबेका के मां बनने के बाद उनके मंगेतर निक काफी खुश हैं। हां उन्हें इस बात का दुख जरूर है कि बच्चे के जल्दी आने की वजह से उनकी शादी की प्लानिंग रद्द हो गई। ऊपर से उन्हें पैसों का भी भारी नुकसान हुआ। खैर रेबेका के ठीक होते ही निक उनसे दोबारा शादी रचाएंगे। हालांकि इस बार वह पहले जैसा खर्चा शायद ही कर पाए। इसलिए सबकुछ बड़ा ही सिंपल होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button