बॉलीवुड

प्रेग्नेंट सोनम कपूर को बिना मेकअप फोटो शेयर करना पड़ा भारी, लोग बोले- ये कौन सी हॉरर फिल्म है..

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इस समय गर्भवती होने का सुख इन्जॉय कर रही हैं। अनिल कपूर (Anil Kapoor) की बेटी सोनम शादी के पूरे 4 साल बाद मां बनने का सुख लेने वाली हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग 7 फेरे लिए थे। सोनम ने सोशल मीडिया के माध्यम से 21 मार्च को अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

बेबी बंप दिखाती दिखी सोनम कपूर

सोनम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। यहां वे आए दिन अपनी निजी जिंदगी के पल साझा करती रहती हैं। वे जब से प्रेग्नेंट हुई हैं तब से अपने बेबी बंप की तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में सोनम ने एक इंस्टास्टोरी साझा की है। इसमें वे अपना लेटेस्ट बेबी बंप फैंस को दिखाती नजर आ रही हैं।

सोनम जब सेल्फ़ी लेती हैं तो अपने पति आनंद आहूजा को भी कैप्चर करने की कोशिश करती हैं। लेकिन आनंद अपना मुंह कैमरे से छिपा भाग जाते हैं। बता दें कि सोनम इस समय पति आनंद आहूजा के साथ इटली में बेबीमून मना रही हैं। हालांकि लोग उनकी तस्वीरों और वीडियोज पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

बिना मेकअप पहचान नहीं पाए लोग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)


दरअसल सोनम ने जो भी तस्वीरें और वीडियोज साझा किए हैं उनमें वे बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं। अब मेकअप के बिना सोनम कोई खास नहीं दिख रही हैं। वह एक बेहद साधारण लड़की नजर आ रही हैं। आलम ये है कि लोग उन्हें पहचान तक नहीं पा रहे हैं। सोनम की इस बिना मेकवाली फोटो पर फैंस बहुत मजे ले रहे हैं।


एक यूजर ने कहा ‘पहले तो मुझे लगा ये पूनम पांडे है।’ फिर दूसरे ने लिखा ‘ऐसा लगता है सोनम को डैन्ड्रफ हो गया है।’ वहीं एक कमेंट आता है ‘क्या ये सच में सोनम ही है? मैं तो पहचान ही नहीं पाया।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘यार मैंने इस फोटो को 4-5 बार देखा। लेकिन तब भी समझ नहीं आया कि ये सोनम कपूर है।’ एक ने मजे लेते हुए लिखा ‘लगता है मैंने अभी-अभी हॉरर पिक्चर देखी।” फिर एक लिखता है ‘बिना मेकअप सोनम को कोई नहीं जानता है।’

36 की उम्र में बनेगी मां

बता दें कि सोनम 36 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं। उन्होंने 2007 में ‘साँवरिया’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे और भी कई फिल्मों में नजर आई। हालांकि वह टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाने में असफल रही हैं। सोनम को आखिरी बार 2020 में AK Vs AK और 2019 में ‘द जोया फैक्टर’ में देखा गया था। हालांकि उनकी ये सभी फिल्में कोई खास कमाल नई कर पाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button