बॉलीवुड

अपनी लाइफ में शाहिद कर चुके हैं इन फिल्मों को “नो”, बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्में हैं हिट

कहते हैं किस्मत से ज्यादा और वक्त से पहले किसी को कुछ नहीं मिलता है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ। बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह कल रिलीज हुई है और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। शाहिद को इस इंडस्ट्री में 16 साल का समय हो गया है। उन्होंने फिल्म इश्क विश्क से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। अपने 16 साल के करियर में शाहिद बहुत सी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि इस बीच शाहिद ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को करने से मना कर दिया था। खास बात यह है कि ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आज अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको शाहिद की उन्हीं फिल्मों के बारे में बताएंगे।

रांझणा

बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली फिल्म रांझणा आज तक लोगों के जहन में हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर और धानुष नजर आए थे। खबरों की मानें तो धानुष से पहले इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को अप्रोच किया गया था। लेकिन उस वक्त शाहिद अपनी फिल्म आर राजकुमार में बिजी चल रहे थे, जिस वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था।

रॉकस्टार

फिल्म रॉकस्टार की बात करें तो यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिर पर सुपरहिट हुई थी। लेकिन मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस फिल्म के लिए पहले शाहिद कपूर को अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। जिसके बाद ये फिल्म रणबीर कपूर को मिली। इस फिल्म में रणबीर ने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था।

बैंग बैंग

खबरों के अनुसार रितिक से पहले यह फिल्म शाहिद कपूर को ऑफर की गई थी। लेकिन शाहिद ने इस फिल्म को भी मना कर दिया। जिसके बाद फिल्म के लिए रितिक रोशन को अप्रोच किया गया। इस फिल्म में रितिक के एक्शन को लोगों ने खासा पसंद किया था, इसी के साथ उनकी और कैटरीना की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई थी। साथ ही फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता के झंडे गाड़े औरर कमाई भी की।

शुद्ध देसी रोमांस

सुशांत सिंह राजपूत और परिणीती चोपड़ा की फिल्म शुद्ध देसी रोमांस इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। फिल्म में परिणीती और सुशांत की केमिस्ट्री लोगों को खासा पसंद आई थी। लेकिन यह फिल्म सुशांत से पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी, लेकिन बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी शाहिद ने करने से मना कर दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button