अन्य

शनि अस्त बढ़ाएगा इन राशियों की मुश्किलें, 31 जनवरी से शुरू होंगे बुरे दिन, आएगी दुखों की बाढ़

ग्रहों का गोचर और उनका अस्त उदय होना सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव डालता है। शनि देव 17 जनवरी को राशि बदलकर कुंभ में गए थे। अब 31 जनवरी को शनि अस्त हो रहे हैं। अस्त होना मतलब सूर्य से दूर जाना। फिर 35 दिनों बाद शनि का उदय होगा। उदय मतलब सूर्य ने नजदीक जाना। यह उदय 5 मार्च को होगा। शनि के अस्त होने से उदय होने तक 4 राशियों को नुकसान होगा।

मेष राशि

आपकी प्रोफेशनल लाइफ में खलबली मच सकती है। पैसों को लेकर समस्याएं बढ़ सकती है। खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है वरना आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। दुख के बादल थोड़े बढ़ने वाले हैं। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। अपनों से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। पति पत्नी के बीच झगड़ा हो सकता है। किसी झूठे इल्जाम में फंस सकते हैं। कहीं पैसा निवेश करने से पहले 10 बार सोचे। सेहत गड़बड़ हो सकती है। हर शनिवार शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि

कुछ दिन भाग्य इनका साथ देना बंद कर सकता है। संतान से अनबन हो सकती है। जॉब और बिजनेस में मुश्किलें आ सकती हैं। बॉस के साथ लड़ाई हो सकती है। बिजनेस में बड़ा नुकसान हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले आपके पक्ष में नहीं रहेंगे। शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी का सामना हो सकता है। अपनी जुबान और खर्चों पर लगाम लगाना आवश्यक है। शनिवार के दिन शनि देव के नाम का उपवास करें। सभी बाधाएं दूर होंगी।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को अपनी तबीयत का विशेष रूप से ख्याल रखना होगा। बाहर खाने पीने पर कंट्रोल रखना होगा। आपकी अपने करीबी रिश्तेदारों से लड़ाई हो सकती हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप अपने गुस्से पर काबू करना सीख ले। छात्रों को अच्छे परिणाम के लिए और ज्यादा मेहनत करनी होगी। नया मकान या कोई भी बड़ा सामान कुछ दिनों के लिए ना लेना ही ठीक रहेगा। यात्रा करने से बचें। यह कष्टदायक हो सकती है। शनि देव को सरसों का तेल चढ़ान लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि

शनि ग्रह कुंभ राशि में ही अस्त हो रहा है। इस कारण इस राशि पर उसके अस्त होने का सबसे अधिक असर होगा। कुंभ राशि के जातकों की लाइफ में दुख की मात्रा बढ़ जाएगी। शत्रु आपकी हर चाल को नाकाम कर देंगे। नौकरी और बिजनेस में एक के बाद एक कई मुश्किलें पैदा हो जाएगी। समाज में आपकी इज्जत कम हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें और बिना सोचे समझे कुछ भी ना करें। दोस्तों रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। गरीबों को खाना खिलाना लाभकारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button