राशिफल

शनि ने किया नक्षत्र गोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, होंगे धन-करियर से जुड़े लाभ

ज्योतिष शास्त्र के की माने तो ग्रहों की बदलती स्थिति हमारे ऊपर अच्छा या बुरा असर डालती है। शनि ग्रह की बात करें तो इसे क्रूर ग्रह भी कहा जाता है। यह कर्मों के अनुसार लोगों को फल देते हैं। शनि फिलहाल शतभिषा नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। वे यहां 17 अक्टूबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में 6 राशियों को इसका सबसे अधिक लाभ होगा। इनका भाग्य साथ देगा और धन से जुड़े लाभ भी होंगे। तो चलिए देखते हैं ये राशियां कौन-कौन सी हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को अगले 7 महीने पैसों की कोई दिक्कत नहीं होगी। इनके घर मां लक्ष्मी का आगमन होगा। बीजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो ये समय अच्छा है। नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। लोग आपकी तारीफ करेंगे। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुख मिलेगा। घर में खुशियां आएगी। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ जाएगा।

मिथुन राशि

शनि के गोचर का सीधा लाभ मिथुन राशि के जातकों को भी होगा। इन्हें विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। कोई बड़ी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। करियर में बड़ा बदलाव आ सकता है। भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा। पुराने मित्रों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। शत्रु की हार होगी। सेहत बढ़िया रहेगी। उधार का पैसा मिलेगा।

सिंह राशि

शनि गोचर का सिंह राशि को बड़ा धन लाभ होगा। पैसा चारों ओर से आएगा। आपको धन कमाने के बहुत अवसर मिलेंगे। कहीं पैसा निवेश करना है तो ये सही समय है। नया बीजनेस शुरू कर सकते हैं। नई जॉब में लाभ होगा। विदेश की यात्रा हो सकती है। संतान की ओर से बड़ी खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। मेहनत का उचित फल हासिल होगा। किस्मत आपका साथ देगी। घर में ढेरों खुशियां आएगी। पुराने रोग खत्म होंगे। भगवान में आस्था बढ़ेगी।

तुला राशि

शनि का स्थान बदलना तुला राशि को शुभ परिणाम देगा। जॉब में तरक्की होगी। नई जॉब के ऑफर भी मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में विदेश भी जाना पड़ सकता है। धार्मिक यात्रा के भी योग हैं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। लोग आपके व्यवहार और ईमानदारी की तारीफ करेंगे। नए दोस्त बनेंगे। घर के सभी दुख खत्म होंगे। आपसी रिश्ते मधुर होंगे। परिवार में हंसी खुशी का माहौल होगा। नया मकान खरीदने के योग बन सकते हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियाँ खत्म होगी।

धनु राशि

धनु राशि को भी शनि के गोचर का भरपूर लाभ मिलेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता हाथ लगेगी। विवाह अपनी मन मर्जी के जीवनसाथी से हो सकेगा। जॉब को लेकर बड़ी खुशखबरी मिलेगी। जॉब में प्रमोशन होगा। नई जॉब के ऑफर आ सकते हैं। यदि आप जॉब स्विच करने की सोच रहे हैं तो ये समय उत्तम रहेगा। पैसा निवेश करने से लाभ होगा। सेहत अच्छी रहेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा का लाभ होगा। आपके काम को सराहा जाएगा।

मकर राशि

शनि का यह नक्षत्र गोचर मकर राशि के जातकों को अच्छे और बड़े लाभ देगा। आपके अच्छे दिन शुरू हो चुके हैं। सभी दुख अब धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगे। प्यार से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके घर ढेरों खुशियां आएगी। व्यापारियों को नई डील मिल सकती है। शादी के योग बन सकते हैं। दोस्त रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। भगवान आपके ऊपर अपनी कृपा बरसाते रहेंगे। सभी आपके फैन बन जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button