बॉलीवुड

ऐश्वर्या की हमशक्ल होना स्नेहा उल्लाल को पड़ा महंगा, 4 साल चल-फिर भी नहीं पाई, हुआ ऐसा हाल

सलमान खान और ऐश्वर्या राय का लव अफेयर जग जाहिर है। भाईजान ऐश के लिए पागल थे। उनसे शादी करना चाहते थे। लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो उनका दिल टूट गया। कहते हैं इस टूटे दिल को सहारा देने एक्ट्रेस स्नेहा उल्लाल (Sneha Ullal) भाईजान की लाइफ में आई। स्नेहा की शक्ल ऐश्वर्या राय से काफी मिलती थी। इस कारण सलमान ने उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट कर लिया। लेकिन फिर एक्ट्रेस की लाइफ में कई उतार चढ़ाव आए।

ऐश्वर्या की हमशक्ल होना पड़ा महंगा

दरअसल स्नेहा उल्लाल (Sneha Ullal) ने साल 2005 में आई फिल्म ‘लकी नो टाइम फॉर लव’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में सलमान खान उनके हीरो थे। पहली फिल्म में सलमान जैसा हीरो मिलना बड़ी बात होती है। सभी को लगा कि अब स्नेहा बॉलीवुड की अगली टॉप हीरोइन बनेगी। उनकी शक्ल भी ऐश्वर्या से मिलती है। लेकिन यही बात उनके लिए नेगेटिव साबित हुआ। इंडस्ट्री में वह ऐश्वर्या की डुप्लीकेट बनकर रह गई। वह अपने ऊपर से यह ठप्पा नहीं हटा पाई।

बाद में स्नेहा को आर्यन, जाने भी दो यारों, क्लिक, बेजूबान इश्क जैसी फिल्मों में देखा गया। वह आखिरी बार 2022 में ‘लव यू लोकतंत्र’ फिल्म में नजर आई। उन्हें 2020 में ‘एक्सपायरी डेट’ नाम की वेब सीरीज में भी देखा गया था। वहीं वे कई तमिल और तेलगू फिल्मों में भी नजर आई। हालांकि इतना काम करने के बावजूद वह इंडस्ट्री में ज्यादा फेमस नहीं हो पाई। वह चाहकर भी अपनी ऐश्वर्या की डुप्लीकेट वाली छवि बदल नहीं पाई।

इस बीमारी ने चलना फिरना किया मुश्किल

स्नेहा की जिंदगी पूरी तरह उतार चढ़ाव से भरी रही। साल 2015 का समय उनके लिए बुरा काल बनकर आया। तब उन्हें एक बीमारी ने जकड़ लिया। इसके चलते उनका चलना फिरना भी बंद हो गया। उन्हें ऑक्टोइम्यून डिसऑर्डर नाम की एक बीमारी हो गई थी। इस बीमारी के कारण वह चल नहीं पाती थी। इस बीमारी का जिक्र स्नेहा ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। इस बीमारी की वजह से उन्हें करीब चार साल फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहना पड़ा था।

स्नेहा बीमारी की वजह से धीरे-धीरे गुमनामी के अंधेर में ढसती जा रही थी। हालांकि बाद में उन्होंने कम बैक कर लिया। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वह अपने निजी जीवन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो फैंस संग साझा करती रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sneha Ullal (@snehaullal)

इंस्टाग्राम पर तो उन्हें सात लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। वह अभी 35 साल की हैं। लेकिन आज भी उनकी सुंदरता लाजवाब है। उन्होंने खुद को अच्छे से फिट रखा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button