बॉलीवुड

नन्हें भाई के साथ KKR को चीयर करने पहुंची सुहाना खान, अबराम की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ‘बादशाह’ कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान आए दिन चर्चा में रहती है। सुहाना इन दिनों आईपीएल का लुफ्त उठा रही है। ऐसे में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वह अपनी टीम केकेआर बनाम मुंबई इंडियंस के मैच को देखने पहुंची जहां पर उनका छोटा भाई अबराम भी नजर आया। अबराम और सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अबराम की क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया।

suhana khan

सुहाना संग अबराम का क्यूट अंदाज
दरअसल, शाहरुख खान की तीनों बच्चे सुहाना खान, आर्यन और अबराम खान काफी पॉपुलर है। आए दिन इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। वहीं सुहाना अपने छोटे भाई के साथ पब्लिक प्लेस में नजर आई जो लोगों ने खूब पसंद किया।

suhana khan

देखा जा सकता है कि इस दौरान सुहाना खान बेहद खूबसूरत लग रही थी। वही उनके छोटे भाई अबराम भी बहुत ही क्यूट दिखाई दिए। हालांकि इस दौरान अबराम गर्मी से थोड़े परेशान दिखे। लेकिन उनकी क्यूटनेस ने हर किसी का दिल जीत लिया।

suhana khan

suhana khan

वहीं सुहाना खान अपने छोटे भाई को प्रोटेक्ट करती हुई नजर आई और साथ ही वह अपने नन्हें भाई से बात भी कर रही थी जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें, अबराम खान भी अपनी बड़ी बहन सुहाना के साथ केकेआर को जमकर चीयर करते हुए नजर आए। सुहाना खान और अबराम खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस भी कमेंट कर इन पर प्यार जता रहे हैं।


‘द आर्चीज’ से सुहाना खान का डेब्यू
बात करें सुहाना खान के करियर के बारे में तो वह जल्दी जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ में नजर आएंगी। बता दे इस फिल्म के माध्यम से वह इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली है। फिल्म में सुहाना खान के साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा हाल ही में सुहाना खान को मेबलिन की ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

suhana khan

suhana khan

इस दौरान सुहाना खान को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि उनके पिता शाहरुख़ खान ने उनकी तारीफ की थी। उन्होंने सुहाना खान का वीडियो साझा करते हुए कहा था कि, “मेबलिन के लिए बधाई हो बेटा.. अच्छे कपड़े पहने हैं, अच्छा बोल रही हो.. बहुत खूब। क्या मैं अच्छी परवरिश करने का कुछ श्रेय ले सकता हूं..। ‘लव यू माय लिटिल लेडी इन रेड..”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button