बॉलीवुड

बेहद हसीन हैं बॉबी देओल की पत्नी, देखते ही हो गए थे फ़िदा, पत्नी बनाने के लिए बेले पापड़

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुके मशहूर अभिनेता बॉबी देओल दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के छोटे बेटे हैं। जहां धर्मेंद्र इंडस्ट्री के ‘हीमैन’ कहे जाते हैं तो वही बॉबी ने भी अपनी मेहनत के बलबूते पर इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। बता दे बॉबी देओल के साथ अक्सर उनकी पत्नी तानिया भी काफी चर्चा में रहती है। लेकिन तान्या को लाइमलाइट में रहना बिल्कुल पसंद नहीं। आज हम आपको बताएंगे बॉबी देओल की पत्नी तान्या के बारे में जो दिखने में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्रियों से भी ज्यादा खूबसूरत है…

bobby deol wife

बता दें, बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बरसात’ से की थी जिसके माध्यम से वह काफी पॉपुलर भी हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसी बीच बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या के साथ शादी कर ली। बता दे बॉबी देओल और तानिया की लव मैरिज है। यह दोनों पहली बार एक रेस्त्रां में मिले थे जहां पर पहली नजर में बॉबी तान्या को दिल दे बैठे थे।

ऐसे में उन्होंने अपने दोस्त से तान्या के बारे में पता लगाने के लिए कहा तो उन्हें पता चला कि, तान्या एक मशहूर बिजनेसमैन की बेटी है। इसके बाद तान्या को अपना बनाने के लिए बॉबी ने कई पापड़ बेले, तब जाकर तान्या ने हाँ बोला। इसके बाद इन्होंने एक दूसरे को डेट किया और साल 1996 में शादी के बंधन में बंध गए।

bobby deol wife

bobby deol wife

जहां बॉबी देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल किया तो वही तान्या फिल्मी दुनिया से काफी दूर है। लेकिन बिजनेस की दुनिया में उनका बोलबाला है। दरअसल, सानिया के पिता देवेंद्र आहूजा 20thसेंचुरी फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के एमडी थे, इसके अलावा सेंचुरियन बैंक के प्रमोटर भी थे। ऐसे में तान्या भी अपने पिता की तरह काफी अच्छी बिजनेसवुमेन है।

bobby deol wife

bobby deol wife

वर्तमान में तानिया का खुद का फर्नीचर और होम डेकोरेशन का बिजनेस है जहां से वे करोड़ों की कमाई करती है। इतना ही नहीं बल्कि तान्या एक मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइन भी है जिनके डिजाइन किए हुए कपड़े कई पॉपुलर सेलिब्रिटी पहन चुके हैं। इसके अलावा तान्या ने फिल्म ‘जुर्म’ और ‘नन्हे ‘जैसलमेर में भी और कॉस्टयूम डिजाइनर काम किया है।

bobby deol wife

बता दें, खूबसूरती के मामले में भी तान्या बॉलीवुड अभिनेत्रियों से आगे हैं। वही सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग बेहद ही खास है। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं, वही खुद बॉबी देओल अक्सर उनकी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। तान्या अक्सर बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड की पार्टी इवेंट और फंक्शन में आती रहती है। बॉबी और तान्या के दो बेटे हैं जिनका नाम आर्यमन देओल और धरम देओल है।

bobby deol wife

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button