अध्यात्म

आखिर क्यों घर में तुलसी का पौधा लगाना है जरूरी?जानिए इसके धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे

इस बात से हम भली-भांति परिचित हैं कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र और लाभकारी बताया गया है, लगभग सभी हिंदू घरों के अंदर तुलसी का पौधा अवश्य लगाया जाता है, जिसकी सुबह और शाम पूजा की जाती है, तुलसी का पौधा घर के आंगन में लगाने की परंपरा आज से नहीं बल्कि पुराने समय से ही चली आ रही है, सदियों से घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाया जाता है, अगर कोई पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन होता है तो तुलसी के पौधे की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है।

अगर हम तुलसी के पौधे के फायदों के बारे में बात करें तो इसके एक नहीं बहुत से फायदे हैं, धार्मिक महत्व के अतिरिक्त आयुर्वेद और विज्ञान में भी तुलसी के पौधे के महत्व के बारे में उल्लेख किया गया है, आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से आखिर घर में तुलसी का पौधा लगाना क्यों जरूरी है? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं, आज हम आपको तुलसी के पौधे के धार्मिक महत्व और वैज्ञानिक महत्व के बारे में बताएंगे।

आइए जानते हैं तुलसी के पौधे के धार्मिक महत्व के बारे में

  • तुलसी के पौधे के महत्व के बारे में कई ग्रंथों और पुराणों में उल्लेख किया गया है, भविष्य पुराण और गरुड़ पुराण में भी तुलसी के पौधे की विशेषताओं का जिक्र मिलता है, जब भगवान विष्णु और श्री कृष्ण जी की पूजा की जाती है तो इनकी पूजा तुलसी के बिना अधूरी मानी गई है, इसके अलावा हनुमान जी को भी भोग में तुलसी चढ़ाया जाता है, हनुमान जी को तुलसी का पत्ता अति प्रिय है।
  • आपको बता दें कि तुलसी के पत्ते और गंगाजल को बासी नहीं माना जाता है, यह दोनों ही चीज बासी और अपवित्र नहीं होती है।
  • मान्यताअनुसार जिस घर के अंदर रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना होती है उस घर में यमदूत प्रवेश नहीं करता है, इतना ही नहीं बल्कि रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है।
  • अगर हम पुराणों के अनुसार देखें तो यदि घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाया जाए और इसकी देखभाल की जाए तो इससे व्यक्ति के पिछले जन्म के सभी पाप नष्ट होते हैं।

आइए जानते हैं तुलसी के पौधे के वैज्ञानिक महत्व के बारे में

  • वैज्ञानिक महत्व के अनुसार देखा जाए तो यदि तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन किया जाए तो इससे शरीर में ऊर्जा का प्रवाह कंट्रोल में रहता है।
  • तुलसी का पौधा बहुत से संक्रमण बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए बहुत ही कारगर माना गया है।
  • अगर आप अपने घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो इससे आपके घर का वातावरण शुद्ध बनता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर के अंदर संक्रमण से लड़ने के लिए सक्षम माने गए हैं।

उपरोक्त तुलसी के पौधे के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई है, तुलसी का पौधा हमारे लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है, तुलसी के पौधे के एक नहीं बहुत से गुण बताए गए हैं, यदि हम वास्तु शास्त्र के अनुसार देखें तो वास्तु शास्त्र में तुलसी का पौधा घर से वास्तु संबंधित दोष को दूर करता है, यदि आप इसको घर के उत्तर-पूर्व कोने में लगाते हैं तो इससे आपको शुभ परिणाम मिलते हैं, हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह पोस्ट अवश्य पसंद आया होगा, आप इसको अन्य लोगों में शेयर करना ना भूले, धन्यवाद।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button