बॉलीवुड

सोनम कपूर ने बहुत प्यार से मनाया बेटे वायु का सेकेंड मंथ बर्थडे, शेर थीम वाला केक किया कट

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर मां बन चुकी हैं और यह इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी का आनंद ले रही हैं। बता दें कि सोनम कपूर ने इसी साल मार्च के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही वह लगातार सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। लेकिन अब सोनम कपूर अहूजा ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। सोनम कपूर ने 20 अगस्त 2022 को अपने पहले बेटे को जन्म दिया है।

कपल ने अपने बेटे के पहले महीने के जन्मदिन पर उसके नाम वायु का खुलासा किया था। अभिनेत्री सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बच्चे के साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, अभी तक अभिनेत्री ने अपने बेटे का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। वहीं फैंस भी सोनम कपूर के बेटे की झलक पाने को बेकरार रहते हैं।

अब सोनम कपूर अहूजा और आनंद अहूजा के बेटे वायु अहूजा 2 महीने के हो चुके हैं। नई मां व एक्ट्रेस सोनम कपूर अहूजा ने अपने बेटे वायु के दूसरे महीने के जन्मदिन समारोह से एक तस्वीर शेयर की है। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

सोनम कपूर ने बेटे वायु का मनाया सेकंड मंथ बर्थडे

आपको बता दें कि सोनम कपूर का बेटा वायु 20 अक्टूबर 2022 को 2 महीने का हो गया है और इस दिन को सोनम कपूर ने बहुत प्यार से मनाया। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक बहुत ही प्यारी स्टोरी साझा की है, जिसमें शेर का चित्र बना हुआ है और उस पर लिखा है कि वायु के 60 दिन पूरे होने पर सेलिब्रेट किया है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि टेबल पर केक रखा हुआ नजर आ रहा है और केक पर दो कैंडल जल रही है। केक को खाने वाले बॉल से सजाया गया था।

बेटे के एक महीना पूरा होने पर शेयर की थी तस्वीर

आपको बता दें कि इससे पहले 20 सितंबर 2022 को सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने बेटे वायु के एक महीने पूरे होने पर उसके साथ की पहली तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में सोनम कपूर अनारकली सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं आनंद अहूजा और उनके बेटे मैचिंग पीले रंग की ड्रेस में ट्विनिंग कर रहे थे।

साल 2018 में हुई थी शादी

बता दें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने साल 2018 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद से ही सोनम कपूर अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं। शादी के करीब 4 साल के बाद सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने बेटे का स्वागत किया है। फिलहाल कपल ने अपने बच्चे का चेहरा फैंस और मीडिया को नहीं दिखाया है। उसकी झलक के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। बता दें 37 साल की उम्र में सोनम कपूर मां बनी हैं और वह लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। सोनम कपूर अपनी इस नई जिम्मेदारी से काफी खुश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button