बॉलीवुड

बड़ी मजेदार है बॉलीवुड के ‘सर्किट’ की Love Story, बीवी की ड्रिंक में बियर मिला कर पटाया था

बॉलीवुड के ‘सर्किट’ यानि अरशद वारसी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार हैं। उन्होंने साल 2003 में आई संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस में सर्किट का रोल कर पूरे हिंदुस्तान का दिल जीत लिया था। तब से वह बॉलीवुड में एक बेहतरीन कॉमिक एक्टर के रूप में जाने जाते हैं। वैसे रियल लाइफ में वे बड़े रोमांटिक हैं। आज हम आपको उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी बताने जा रहे हैं।

ऐसे शुरू हुई अरशद वारसी की लव स्टोरी

अरशद वारसी ने साल 1999 में मारिया गोरेटी से शादी की थी। इस शादी के लिए पहला प्रपोज खुद अरशद ने किया था। शुरुआत में तो मारिया शादी के लिए हाँ बोलने में हिचकिचा रही थी। लेकिन फिर अरशद ने कुछ ऐसा किया जिसके बाद उन्होंने फटाफट हाँ बोल दिया। दोनों की पहली मुलाकात एक टैलेंट हंट शो में हुई। यहां अरशद डांस शो के जज थे। वहीं मारिया एक कंटेस्टेंट थी।

इस शो में अरशद मन ही मन मारिया को लाइक करने लगे थे। तब उन्होंने मारिया को बतौर दोस्त उनका डांस ग्रुप ज्वाइन करने का ऑफर दिया था। लेकिन मारिया ने मना कर दिया था। फिर तीन महीने बाद दोनों एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से दोबारा मिले। यहां इनकी फिर स दोस्ती हुई। अब अरशद की मारिया को लेकर स्पेशल फिलिंग फिर से जाग्रत हो गई।

शादी के लिए बीवी संग की थी ऐसी हरकत

अरशद ने मौका देखकर शादी के लिए प्रपोज कर दिया। लेकिन मारिया ने ये कहकर इनकार कर दिया कि वह अभी इसके लिए रेडी नहीं है। लेकिन अरशद मन ही मन जानते थे कि मारिया उन्हें चाहती हैं। दअरसल अरशद को एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान मारिया की फिलिंग का पता लग गया था। ऐसे में जब दोनों दुबई टूर पर थे जब अरशद ने मारिया से अंदर की बात बाहर निकलवाने के लिए एक खास काम किया।

दरअसल अरशद ने मारिया की ड्रिंक में बियर मिला दी थी। इसे पीने के बाद नशे में मारिया ने अरशद को लेकर अपनी फिलिंग का खुलकर इजहार कर दिया। बस फिर क्या था दोनों ने साल 1999 में शादी रचा ली। यह शादी मुस्लिम और ईसाई दोनों रीति रिवाजों से हुई थी। स्टार्टिंग में मारिया की फैमिली इस शादी के पक्ष में नहीं थी। वह नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी का रिश्ता किसी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े शख्स से हो। लेकिन अरशद से मिलने के बाद उनकी सोच बदल गई। उन्हें वे काफी अच्छे लगे।

काम की बात करें तो अरशद वारसी को साल 2022 में अक्षय कुमार की ‘बच्चन पांडे’ फिल्म में देखा गया था। अब वह 2023 में रोहित शेट्टी की गोलमाल 5 में नजर आएंगे। वैसे आपको अरशद वारसी की यह लव स्टोरी कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button