अध्यात्म

गुरुवार के दिन इन कार्यों को करना माना गया है वर्जित, इन्हें करने से हो सकता है जीवन बर्बाद

हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व होता है और प्रत्येक दिन किसी ना किसी देवता से जुड़ा होता है। गुरुवार का दिन विष्णु जी का दिन माना जाता है और शास्त्रों के अनुसार इस दिन भूलकर भी नीचे बताए गए कार्यों को नहीं करना चाहिए। इन कार्यों को करने से जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और किसी भी काम में सफलता नहीं मिलती है।

गुरुवार के दिन भूलकर भी ना करें ये कार्य –

शेविंग ना करें

गुरुवार के दिन शेविंग करना उचित नहीं माना जाता है और ऐसा करने से गुरु ग्रह कमजोर हो जाता है। शेविंग के अलावा इस दिन बाल काटना भी शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार गुरुवार के दिन बाल काटने से गरीबी आती है और धन हानि होने लग जाती है। इसलिए आप भूलकर भी इस दिन शेविंग या अपने बाल ना काटें।

नाखून काटना

जो दूसरा काम गुरुवार के दिन करना निषेध माना गया है वो नाखून काटना है। गुरुवार को नाखून काटने से घर के लोगों के स्वस्थ पर बुरा असर पड़ता है और परिवार के सदस्य बीमार रहते हैं। इसके अलावा धन हानि भी होती है और घर का माहौल सदा अशांत रहता है।

बाल धोना

गुरुवार को महिलाओं को बाल बिलकुल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से पति और संतान की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल गुरु ग्रह संतान और पति का कारक होता है। इसलिए इस दिन बाल धोने से संतान और पति दोनों के जीवन पर बुरा असर पड़ता है।

पोंछा लगाना

इस दिन घर में पोंछा लगाने से लक्ष्मी मां नाराज हो जाती हैं और जीवन में गरीबी आ जाती है। इसके अलावा घर के बच्चों को किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलती है। यहीं वजह है कि इस दिन घर में पोंछा लगाना वर्जित माना गया है।

गुरुवार के दिन करें ये कार्य –

शास्त्रों के मुताबिक गुरुवार के दिन अगर ये चार कार्य किए जाएं तो उत्तम फल की प्राप्ति होती है।

करें केले के पेड़ की पूजा

इस दिन केले के पेड़ की पूजा करें। केले के पेड़ की पूजा करते हुए पेड़ पर हल्दी और गुड़ चढ़ाएं और एक दीपक जला दें। ये उपाय करने से हर परेशानी दूर हो जाती है।

हल्दी के पानी से नहाएं

गुरुवार के दिन हल्दी के पानी से नहाने से शरीर रोग मुक्त रहता है। साथ में ही जिन लोगों का विवाह नहीं हो रहा होता है उनको जल्द ही सच्चा जीवन साथी मिल जाता है।

करें पीली चीजों का दान

धन नुकसान या व्यापार में हानि होने पर आप ये उपाय करें। इस उपाय को करने से धन लाभ होने लग जाएगा। उपाय के तहत गुरुवार के दिन पीली रंग की चीजों जैसे केले, दान और हल्दी का दान करें। साथ में ही शाम के समय पीपल के पेड़ की पूजा भी करें और पेड़ के सामने दो घी के दीपक जलाएं। इस उपाय की मदद से लक्ष्मी मां प्रसन्न हो जाएंगी और धन लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button