अध्यात्म

अधिक मास में करें तुलसी के ये महाउपाय, मिलेंगे कई फायदे, घर में आएंगी खुशियां

प्राचीन परंपरा के अनुसार देखा जाए तो अगर व्यक्ति प्रतिदिन तुलसी की पूजा करता है और पौधे में जल अर्पित करता है तो इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। प्रतिदिन तुलसी की पूजा करने से घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। व्यक्ति को सौभाग्य की प्राप्ति होती है, इतना ही नहीं बल्कि तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति को अपने जीवन में कभी भी धन की कमी महसूस नहीं होती है। वैसे देखा जाए तो प्रतिदिन तुलसी की पूजा जरूर करनी चाहिए परंतु अगर आप पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास में तुलसी की पूजा करते हैं तो इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति होती है।

अधिक मास भगवान श्री विष्णु जी की पूजा का विशेष समय माना गया है। अगर आप तुलसी की पूजा करते हैं तो इससे श्री नारायण का आशीर्वाद मिलता है। आज हम आपको अधिक मास में तुलसी के कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

अधिक मास में तुलसी के खास उपाय और इसके फायदे

  • अगर आप चाहते हैं कि आपके घर-परिवार में आर्थिक सुख-समृद्धि बनी रहे तो आप अधिक मास में भगवान विष्णु जी की पूजा जरूर कीजिए और इनकी पूजा में तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल जरूर करें। इससे भगवान विष्णु जी की कृपा दृष्टि आप के ऊपर हमेशा बनी रहेगी।
  • अधिक मास में आप रोजाना नियमित रूप से प्रतिदिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं, इसके बाद आप “ओम वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें। यह मंत्र बोलते हुए आप तुलसी की 11 और 21 बार परिक्रमा कीजिए /अगर आप यह उपाय करते हैं तो इससे आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और घर पर किसी भी प्रकार का संकट नहीं आएगा। इतना ही नहीं बल्कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है।

  • हिंदू धर्म मान्यता अनुसार हर घर के अंदर तुलसी का पौधा अवश्य लगा होना चाहिए। जिस घर के अंदर तुलसी का पौधा लगा होता है उस घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और घर की पवित्रता भी बनी रहती है।
  • अगर आप तुलसी के पत्ते का रोजाना नियमित रूप से सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर को अनेक चंद्रायण व्रतों के फल के समान पवित्रता प्राप्त होती है।

  • पौराणिक शास्त्रों के अनुसार देखा जाए तो अगर व्यक्ति तुलसी के पत्तों का सेवन करता है तो इससे सभी देवी देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है, इतना ही नहीं बल्कि तुलसी आपके घर का वास्तु दोष दूर करने में सक्षम मानी जाती है।
  • शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा होता है उस घर में सुख-शांति बनी रहती है। घर का कलह और अशांति दूर हो जाती है। परिवार के लोगों को मानसिक सुख मिलता है और पारिवारिक रिश्ते भी मधुर बने रहते हैं।
  • अगर आप तुलसी का सेवन दही के साथ करते हैं तो इससे आपको कई प्रकार के आयुर्वेदिक लाभ मिलते हैं। आपका मन कामकाज में लगा रहता है, इससे तनाव भी दूर हो जाता है। दही के साथ तुलसी का सेवन करने से आपको अपने शरीर में ऊर्जा महसूस होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button