अध्यात्म

घर में रोज दीपक जलाने से खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, लेकिन इन बातों का रखें ध्यान

अगर हम घर के मंदिर या फिर किसी भी शुभ कार्य में भगवान की भक्ति आराधना करते हैं तो हम पूजा के दौरान दीपक अवश्य जलाते हैं, हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य और पूजा के समय, मंदिर या फिर घर के आंगन में देवी देवताओं के आगे उनके तत्वों के आधार पर दीपक जलाया जाता है, पूजा करने के दौरान दीपक जलाने के पीछे मान्यता यह मानी जाती है कि अगर पूजा के समय दीपक जलाया जाए तो यह शुभ होता है, बिना दीपक जलाए पूजा अधूरी मानी जाती है, आजकल के समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो रोजाना विधि विधान पूर्वक पूजा नहीं कर पाते हैं लेकिन सुबह और शाम दीपक अवश्य जलाते हैं।

ऐसा माना जाता है कि अगर सुबह शाम भगवान के समक्ष दीपक जलाया जाए तो इससे भगवान प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा दृष्टि हमारे ऊपर बनी रहती है, इतना ही नहीं अगर हम धार्मिक दृष्टि से देखें तो दीपक जलाने के बहुत से फायदे बताए गए है, आज हम आपको दीपक जलाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखकर आप अपनी मनोकामनाएं पूरी कर सकते हैं और दीपक जलाने का आपको फल प्राप्त होगा, इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं दीपक जलाते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

  • सबसे पहले आपको यह बात समझ लेनी चाहिए कि आप रोजाना घर में सुबह शाम दीपक जलाएं क्योंकि इसकी वजह से आपके घर परिवार का वातावरण सकारात्मक बनता है और घर परिवार में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
  • हिंदू धर्म ग्रंथ के अनुसार देखें तो अगर शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाया जाए तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं।

  • अगर आप पूजा कर रहे हैं तो पूजा के दौरान आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि भगवान के समक्ष अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो उसको आप अपने बाएं हाथ की तरफ ही जलाइए, अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो उसको दाएं हाथ की तरफ रखकर जलाएं।
  • दीपक जलाने के लिए बाती का प्रयोग किया जाता है, अगर आप घी का दीपक जला रहे हैं तो आप सफेद रूई की बाती का इस्तेमाल कर सकते हैं, अगर आप तेल का दीपक जला रहे हैं तो आप उसमें लाल धागे की बाती का प्रयोग कीजिए।
  • पूजा के दौरान अगर आप दीपक जला रहे हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि आप हमेशा भगवान की मूर्ति या तस्वीर के ठीक समक्ष दीपक जलाएं।

मनुष्य भगवान की पूजा अर्चना अपने जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए करता है, हर मनुष्य को यही आशा होती है कि उसके जीवन की सभी परेशानियां भगवान दूर करेंगे, जिसके लिए सभी लोग भगवान की पूजा अर्चना करते हैं और उनके आगे दीपक जलाते हैं, परंतु कुछ छोटी-छोटी गलतियां होती हैं जिसकी वजह से व्यक्ति को अपनी पूजा का उचित फल नहीं मिल पाता है, उपरोक्त दीपक जलाने से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी दी गई है, जिसको हर व्यक्ति को अपने ध्यान में रखकर पूजा पाठ के दौरान दीपक जलाना चाहिए, अगर आप इन बातों पर गौर करते हैं तो इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी और माता लक्ष्मी जी की कृपा से आपकी किस्मत चमक सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button