अध्यात्म

वास्तु शास्त्र: घर में इन बातों का रखें विशेष ध्यान, कभी नहीं होगी आर्थिक परेशानी

शास्त्रों में ऐसे बहुत से तरीके बताए गए हैं जिनको अगर व्यक्ति ध्यान में रखता है तो उसको कई फायदे प्राप्त होते हैं, इन बातों का ध्यान रखकर व्यक्ति आर्थिक परेशानियों के साथ-साथ बहुत सी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त कर सकता है, इन्हीं शास्त्रों में से एक वास्तु शास्त्र है, वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े हुए वास्तु दोष और कई दोषों के बारे में उल्लेख किया गया है, वास्तु शास्त्र में धन और संपत्ति में बढ़ोतरी करने के लिए कुछ टिप्स बताए गए हैं, अगर आप वास्तु टिप्स के अनुसार अपने घर में कुछ बदलाव करते हैं तो इससे माता लक्ष्मी जी आपसे प्रसन्न होती है, जिसकी वजह से आपके घर परिवार में सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

अगर आप अपने घर में चीजों को वास्तु के अनुसार रखते हैं तो इससे आपको धन लाभ प्राप्त होता है, अगर आपके घर की किसी दिशा में वास्तु दोष है तो आप वास्तु के नियमों का पालन करके इस दोष को दूर कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, आज हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने वाले हैं अगर आप इन बातों पर ध्यान देते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा और इससे माता लक्ष्मी जी आपके ऊपर हमेशा प्रसन्न होगीं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप अपने घर की दीवारों पर रंग करवाते हैं तो आप घर की उत्तर दिशा की दीवारों पर नीले रंग का ही प्रयोग कीजिए।
  • आप अपने घर में पानी रखने का स्थान उत्तर दिशा में रखें।

  • आप अपने घर की पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रख सकते हैं, यह शुभ माना गया है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर की सजावट करते हैं तो सजावटी सामानों में एक्वेरियम को अपने घर की उत्तर दिशा में रखें।

  • अगर आप अपनी धन की तिजोरी में कुबेर देवता की प्रतिमा रखते हैं तो इससे आप के धन में बढ़ोतरी होती है।
  • अगर आप अपने घर में उत्तर दिशा की तरफ नीले रंग का पिरामिड रखते हैं तो इससे आपको संपत्ति लाभ प्राप्त होता है।

  • अगर आप अपने घर के उत्तर-पूर्व कोने में भगवान गणेश जी और धन की देवी माता लक्ष्मी जी की मूर्ति रखते हैं और उनकी पूजा करते हैं तो इससे आपको धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने घर के पूर्व उत्तर के कोने में साफ सफाई रखें, इस दिशा में आप गंदगी मत रखिए।
  • आप अपने घर के उत्तर दिशा में आंवले का पेड़ या तुलसी का पौधा जरूर लगाइए।

उपरोक्त कुछ छोटी छोटी बातें थी जो वास्तु शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण मानी गई है, क्योंकि अक्सर व्यक्ति बड़ी चीजों पर ध्यान देता है लेकिन छोटी-छोटी बातों पर वह बिल्कुल भी गौर नहीं करता है, जिसकी वजह से उसको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है, अगर आप वास्तु में बताई गई इन बातों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपके जीवन में चल रही धन से जुड़ी हुई समस्याओं का समाधान होगा और भविष्य में आपको धन की कमी नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button