बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन संग की सीक्रेट वेडिंग? लाल चूड़ियां पहने हनीमून से साझा की तस्वीरें..!

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आए दिन चर्चा में रहती है। बता दें, मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती है। वही उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है और लाखों लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं।

malaika arora

अब हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की जिसमें वह लाल ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है और साथ ही उन्होंने लाल चूड़ियां भी पहनी हुई है।

यूं तो मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद कई लोग यह कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा ने सीक्रेट शादी कर ली है और वह हनीमून पर निकल चुकी है। तो आइए जानते हैं मलाइका अरोड़ा की इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई क्या है?

malaika arora

सबसे पहले हम आपको यह बता दे कि मलाइका अरोड़ा इन दिनों मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। गौरतलब है कि यह दोनों करीब 4 से 5 साल से एक दूसरे के प्यार में है और दोनों ही अक्सर हाथों में हाथ लिए स्पॉट किए जाते हैं।

कई बार मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें भी वायरल हो चुकी है। वही अर्जुन कपूर भी दोनों की शादी पर कई बार बयान दे चुके हैं। इसी बीच मलाइका अरोड़ा की इन तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है।

malaika arora

वायरल हो रही वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका ने रेड कलर का काफ्तान पहना हुआ है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। इसके साथ ही उन्होंने अपने हाथों में ढेर सारी लाल चूड़ियां पहनी हुई है। बस इन्हीं देखकर फैंस यह कह रहे हैं कि मलाइका ने गुपचुप तरीके से अर्जुन कपूर से शादी रचा ली है और वह इन दिनों अपना हनीमून इंजॉय कर रही है।

इतना ही नहीं बल्कि कई फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ शादी रचा ली है? क्योंकि वह इन तस्वीरों में नई नवेली दुल्हन की तरह लग रही है। हालांकि इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई कुछ और है।

malaika arora

दरअसल, इन दिनों मलाइका अरोड़ा टर्की पहुंची है जहां पर वह मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही है। उन्होंने कई हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की जिन पर फैंस ने जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका अपनी मस्ती में चूर है। कभी वह दौड़ लगाते हुए नजर आ रही है तो कभी जीप पर खड़ी हुई दिखाई दे रही है।

malaika arora

इसके अलावा उन्होंने कई बोल्ड अंदाज में अपनी तस्वीरें भी क्लिक की। वही बात करें मलाइका और अर्जुन की शादी के बारे में तो अर्जुन कपूर का कहना है कि जब भी वे शादी रचाएंगे तो इसके बारे में जरूर बताएंगे। फिलहाल वे अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button