समाचार

शादी के कुछ घंटों बाद दूल्हे की मौत, सेज पर पति का इंतजार करती रह गई दुल्हन, हो गई विधवा

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हाल ही में एक शादी हुई और शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन की मांग का सिंदूर उजड़ गया। धूमधाम से दूल्हा बारात लेकर दुल्हन लेने गया। दुल्हन लेकर दूल्हा अपने घर आ गया लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही खुशियां मातम में बदल गई। आइए जानते है कि आखिर माजरा क्या है ?

देश में इन दिनों शादी ब्याह के सीजन में खूब शादियां हो रही है। हाल ही में मेरठ में सन्नी नाम के लड़के और पूनम नाम की लड़की की शादी संपन्न हुई। तय तारीख और समय के अनुसार दोनों की शादी हुई। घर में खुशियों का माहौल था लेकिन चंद घंटों बाद ही दोनों परिवारों के बीच मातम पसर गया।

हाल ही में मेरठ में एक सड़क हादसा हो गया जिसमें दो परिवारों की खुशियां चली गई। हादसे में नई नवेली दुल्हन का सुहाग छीन गया। दूल्हा सन्नी दुल्हन को लाने के बाद अपने दोस्त के साथ कुछ सामान लेने गया था। हालांकि दोनों रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे में सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

सन्नी को आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया था। हालांकि हालत गंभीर हने के चलते उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेजा लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सन्नी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन पूनम की मांग सूनी हो गई। शादी के चंद घंटों बाद वो विधवा हो गई।

बाइक फिसलने से हुआ हादसा, सेज पर दूल्हे का इंतजार ही करती रह गई दुल्हन

मेरठ के मैनापूठी के निवासी सन्नी की शादी पूनम से 26 फरवरी को हुई थी। 26 फरवरी को दूल्हा सन्नी बारात लेकर हापुड़ के गालंद गांव पहुंचा था। धूमधाम से बारात गई और बारात का अच्छे से स्वागत किया गया। 27 फरवरी की सुबह दुलह की विदाई हुई। सन्नी पूनम को लेकर अपने घर आ गया।

घर आने के बाद बाइक से सन्नी अपने दोस्त के साथ कुछ जरूरी सामान लेने के लिए गया था। तब ही सरुरपुर थाने के सामने दोपहिया वाहन फिसल गया। इससे बड़ा हादसा हो गया और सन्नी की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि जिला अस्पताल ले जाने से पहले ही सन्नी ने दम तोड़ दिया था।

बताया जा रहा है जिस सड़क पर हादसा हुआ उसका निर्माण कार्य चल रहा है। ऊंची-नीची सड़क पर अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई और गंभीर हादसा हो गया। इस हादसे में मृतक सन्नी के दोस्त संदीप को भी चोटें आई है। उसका अस्पताल में इलाज जारी है। सन्नी की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवार में मातम पसर गया। खुशियां अचानक से गम में तब्दील हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button