बॉलीवुड

बादशाह संग झगड़े पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वो मेरा कभी दोस्त नहीं था…

अपने शानदार गानों के जरिए दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हनी सिंह अब तक कई सुपरहिट गाने गा चुके हैं जिनके जरिए उन्हें इंडस्ट्री में एक बड़ा मुकाम हासिल हुआ। खास बात यह है कि हनी सिंह बाकी सिंगर्स से काफी अलग है। वहीं उनके गाने भी रॉकिंग होते हैं। अब इन दिनों हनी सिंह अपने लेटेस्ट गाने ‘कन्ना विच वालिया’ को लेकर चर्चा में हैं जिसके प्रमोशन के लिए वह दिल्ली पहुंचे हैं। इसी दौरान हनी सिंह ने मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह के लिए कुछ ऐसा बोल दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

honey singh

कभी दोस्त थे बादशाह और हनी सिंह
गौरतलब है कि एक समय पर हनी सिंह और बादशाह बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे। इतना ही नहीं बल्कि हनी सिंह और बादशाह ने एक साथ ‘खोल बोतल’, ‘दिल्ली के दीवाने’, ‘गेट अप जवानी’ और ‘बेगानी नार’ जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं, लेकिन साल 2012 के बाद इन दोनों ने एक साथ काम नहीं किया। कई मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि हनी सिंह अपने गाने में बादशाह को क्रेडिट नहीं देते थे जिसकी वजह से इन दोनों ने अपना रास्ता अलग-अलग कर लिया। हालाँकि असल सच्चाई तो ये दोनों ही जानते हैं , आखिर ये साथ में काम क्यों नहीं करते?

अब ऐसे में हाल ही में हुए इंटरव्यू के दौरान जब हनी सिंह से बादशाह के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने सटीक जवाब दे दिया। दरअसल इंटरव्यू के दौरान हनी सिंह से बादशाह के साथ हुए झगड़े के बारे में पूछ लिया। इस दौरान हनी सिंह से पूछा गया कि,
क्या वह फिर कभी बादशाह के साथ दोस्ती करेंगे?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)


तो हनी सिंह ने कहा कि, “हमने साथ में काफी काम किया है। मैं एक संगीत निर्माता के रूप में उनके पहले एल्बम पर काम कर रहा था, जो बीच में ही छूट गया था, लेकिन हम कभी दोस्त नहीं थे। इसलिए हम यह नहीं कह सकते कि पहले दोस्ती थी या अब दोस्ती होगी। प्यार पहले भी था और अब भी। हम अब एक साथ काम नहीं करते हैं और साथ ही मिलने का समय भी नहीं मिलता है, लेकिन प्यार सभी के साथ है।”

honey singh

हनी को लेकर बादशाह ने दिया ऐसा जवाब
बता दें इससे पहले बादशाह से भी हनी सिंह संग दोस्ती के बारे में बात की गई थी। दरअसल जब हनी सिंह इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं थे तब बादशाह ने काफी काम किया था। कहने वाले ये भी कहते हैं हनी सिंह के गायब होने के बाद बादशाह की किस्मत चमकी। ऐसे जब बादशाह से इसके बारे में बात की गई थी।

honey singh

उन्होंने कहा था कि, “जो जिसके नसीब में लिखा है उसको मिलेगा ही। कोई किसी के नसीब का छीन नहीं सकता। हेल्थ इश्यूज या मेरी जानकारी के बिना किसी और वजह से वे इंडस्ट्री से दूर हैं। वह एक्टिव नहीं है, इसलिए काम नहीं कर रहे। मैं एक्टिव हूं और काम कर रहा हूं। कल कोई मुझे भी रिप्लेस कर सकता है। इसलिए कहता हूं कि आप किसी के नसीब का छीन नहीं सकते। दुखद है कि वो हमारे आसपास नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि वे जल्द ही ठीक होकर काम पर लौटेंगे।”

बता दे इस गाने के बाद जल्द ही हनी सिंह का एल्बम ‘हनी 3.0’ रिलीज होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म ‘सेल्फी’ में भी ‘चमकीली’ गाना गाया जो काफी पसंद किया गया।

honey singh

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button