अध्यात्म

अगले 3 महीने इन राशियों पर रहेगी बुधदेव की कृपा, पैसा-सफलता खुद चलकर आएंगे

ज्योतिष शास्त्र से हम अपनी राशि व संबधित ग्रहों द्वारा भविष्य जान सकते हैं। हमारे अच्छे या बुरे दिन इन्हीं ग्रहों पर निर्भर करते हैं। सभी 9 ग्रहों में बुध ग्रह को सबका राजकुमार कहा जाता है। ये ग्रह तर्क, बुद्धि, संवाद और व्यापार जैसी चीजों का कारक होता है। यदि कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो तो सफलता आपके कदम चूमती है।

3 जून 2022 से बुध ग्रह वृषभ राशि में मार्गी (सीधी चाल) हो रहा है। वह शुक्रवार को 1 बजकर 29 मिनट पर मार्गी होगा और 10 सितंबर तक इसी स्थिति में रहेगा। ऐसे में 10 सितंबर तक कुछ विशेष राशियों को बुधदेव की कृपा मिलेगी। तो चलिए जानते हैं कि इसमें कौन कौन सी राशियां शामिल हैं।

मेष राशि

बुध ग्रह मेष राशि के द्वितीय भाव में मार्गी रहने वाले हैं। इस भाव को धन और वाणी का कारक माना जाता है। मतलब आपको पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बिजनेस में भी लाभ होगा। यदि किसी को उधार दिया है तो वह वापस मिल जाएगा।

कहीं पैसा निवेश करना हो तो ये शुभ समय है। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों को शुभ परिणाम मिलेंगे। किसी शुभ काम से यात्रा हो सकती है। अपनों से प्रेम बढ़ सकता है। विवाह के योग बन सकते हैं। भाग्य आपका साथ देगा। प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

इस राशि में बुध ग्रह नौवें भाव में मार्गी होने वाला है। यह भाव भाग्य व विदेश यात्रा का कारक होता है। अर्थात 10 सितंबर तक भाग्य आपका खूब साथ देगा। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह समय पर और बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाएगा। नौकरी हो या बिजनेस दोनों में तरक्की होगी।

किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है। ये यात्रा आपको धन लाभ देगी। बुधदेव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीतने भी पेंडिंग काम है वह पूर्ण हो जाएंगे। विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

सिंह राशि

बुध ग्रह इस राशि के 10वें भाव में मार्गी रहेगा। इस भाव को कर्म व नौकरी का कारक माना आता है। मतलब आपको अपने पुराने कर्मों का फल जल्द मिल जाएगा। वहीं जॉब में नए ऑफर मिल सकते हैं। प्रमोशन के चांस भी प्रबल हैं। बॉस आपके काम से खुश होगा। यदि नया बिजनेस स्टार्ट करना है तो ये समय अच्छा है।

बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। जीवन में दुखों का खात्मा होगा। सुख बढ़ जाएंगे। समाज में इज्जत बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विवाह के योग बन सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। मकान वाहन खरीदी बिक्री के लिए शुभ योग है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button