समाचार

पोती की उम्र की लड़की से बुजुर्ग ने रचाई शादी, 6 शादीशुदा बेटियों के सामने लिए फेरे – Pics

शादी दो दिलों का बंधन होता है। इसमें उम्र, रंग-रूप, अमीरी गरीबी जैसी चीजें मायने नहीं रखती है। बस दो लोगों का सच्चा प्यार और एक दूसरे पर भरोसा शादी को मजबूती से टिकाए रखता है। यही वजह है कि लोग उम्र में अधिक अंतर होने पर भी शादी कर लेते हैं। लेकिन कभी-कभी ये उम्र का अंतर इतना अधिक होता है कि बात लोगों के गले नहीं उतरती है। अब ये अनोखा मामला ही देख लीजिए जहां दूल्हा 65 का तो दुल्हन 23 की है।

जवान लड़की का दूल्हा बना 65 साल का बुजुर्ग

यह अनोखी शादी रामनगरी अयोध्या में देखने को मिली। यहां सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम में हुई एक शादी ने सबका ध्यान खींचा। इस शादी में दूल्हा 6 शादीशुदा बेटियों का बाप था। इन बेटियों के बच्चे भी शादी के लायक बड़े हो गए। लेकिन 65 की उम्र में इस बाप ने दूसरी शादी करने का निर्णय लिया। शादी भी उस लड़की से की जो उम्र में उससे 42 साल छोटी है। यह नजारा देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। लेकिन पुलिस भी इस शादी को होने से रोक नहीं सकी।

65 वर्षीय नकछेद यादव बाराबंकी जिले के थाना सुबेहा अंतर्गत ग्राम जमीन हुसैनाबाद के रहने वाले हैं। वह 6 बेटियों के बाप हैं। सबकी शादी हो चुकी है। उनकी पहली पत्नी अब इस दुनिया में नहीं है। उन्होंने बीते रविवार 5 फरवरी 23 साल की नंदिनी को अपनी दूसरी बीवी बना लिया। इस शादी में उनके सभी बच्चे और पहली पत्नी के मायके वाले शामिल हुए। शादी सबकी रजामंदी से हुई। हिंदू रीति रिवाजों से यह विवाह सम्पन्न हुआ।

इस कारण की दूसरी शादी

उम्र का इतना फासला देख किसी ने पुलिस बुला ली। लेकिन पुलिस भी इन दो प्रेमियों को एक होने से रोक नहीं सकी। दुल्हन ने बताया कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है। किसी की कोई जोर जबरदस्ती नहीं है। वहीं इस शादी को लेकर 65 वर्षीय नकछेद यादव ने भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। बीवी भी अब नहीं रही। घर में अकेलापन खाने को दौड़ता है। इसलिए दूसरी शादी की। अकेले जिंदगी नहीं कटती।

मां कामाख्या धाम चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने भी इस शादी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शादी दोनों पक्षों की रजामंदी से सम्पन्न हुई है। उधर सोशल मीडिया पर लोगों को एक 65 साल के बुजुर्ग और 23 साल की जवान लड़की की शादी वाली बात हजम नहीं हो रही है। कुछ ने इसे सही बताया तो कुछ ने गलत। वैसे आपकी इस शादी पर क्या राय है?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button