अन्य

सड़क पर तैमूर के साथ अनजान शख्स ने की गंदी हरकत, जब सैफ और करीना को पता चला तो…

सैफ और करीना के बेटे तैमूर की क्यूटनेस की चर्चा हर कोई करता है. आये दिन तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. सैफ और करीना से ज्यादा लाइमलाइट में तैमूर रहते हैं. अन्य बॉलीवुड की माओं की तरह करीना तैमूर के चेहरे को मीडिया से छुपाती नहीं हैं बल्कि वह तैमूर को खुद मीडिया से रूबरू कराती हैं. तैमूर की मासूमियत सबका मन मोह लेती है. कभी एयरपोर्ट पर तो कभी फैमिली फंक्शन में तैमूर अपनी मां करीना के साथ स्पॉट किये जाते हैं. अभी तैमूर की जितनी उम्र नहीं है उससे ज्यादा उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हैं. जन्म से ही तैमूर की क्यूटनेस लोगों को अपना दीवाना बना रही है. वह हर समय लाइमलाइट में रहते हैं. इस बात में कोई दो राय नहीं है कि तैमूर अपने मम्मी-पापा से भी बड़े स्टार बन गए हैं. सैफ और करीना से ज्यादा मीडिया तैमूर की तस्वीरें खींचने के लिए पागल रहती है. लेकिन तैमूर की ये क्यूटनेस उनके लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है. हाल ही में कुछ ऐसा वाक्या हुआ जिसने करीना और सैफ को झकझोर कर रख दिया. क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं.

ये है पूरा मामला

तैमूर की फैन फॉलोइंग अभी से इतनी ज्यादा है कि लोग उनके साथ फोटो क्लिक करवाना चाहते हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं तैमूर अधिकतर अपनी नैनी के साथ रहते हैं. अभी कुछ दिनों पहले तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ प्लेस्कूल जा रहे थे. इस दौरान तैमूर अपनी नैनी के गोद में  थे. तैमूर के आने का पता लगते ही मीडिया पहले से ही प्लेस्कूल के बाहर पहुंच गयी थी. जैसे ही नन्हे तैमूर प्लेस्कूल पहुंचे मीडिया पागलों की तरह उनकी तस्वीरें खींचने लगी. इसी बीच एक अनजान शख्स भीड़ में से निकलकर जबरदस्ती तैमूर के साथ सेल्फी लेने लगा. अनजान शख्स को अपने करीब देखकर तैमूर सहम गए. हालांकि, समय रहते नैनी ने उस अनजान शख्स को तैमूर से दूर भगा दिया. बता दें, ये पहली बार नहीं है जब तैमूर ऐसी किसी घटना का शिकार हुए हैं. इससे पहले भी उनके साथ ठीक कुछ ऐसा ही हुआ था. दरअसल, कुछ टाइम पहले जब तैमूर लंदन में थे तब भी एक अनजान शख्स तैमूर के साथ सेल्फी लेने आ गया था. बार-बार ऐसा होने से सैफ और करीना तैमूर की सेफ्टी को लेकर परेशान हैं और उन्होंने इस परेशानी से छुटकारा पाने का एक हल भी निकाल लिया है.

छोटे नवाब के लिए रखेंगे बॉडीगार्ड

बार-बार ऐसी घटना घटने की वजह से सैफ और करीना घबरा गए हैं. ऐसा दोबारा ना हो इसलिए वह जल्द ही तैमूर के लिए बॉडीगार्ड रख सकते हैं. हाल ही में करीना कपूर ने एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने तैमूर को लेकर कुछ बातें कही थीं. करीना ने कहा था कि तैमूर को जरूरत से ज्यादा अटेंशन दी जा रही है. वह नहीं चाहती कि तैमूर को इस हद तक अटेंशन मिले. वह चाहती हैं कि मीडिया और दुनिया उसे नार्मल बच्चे की तरह ट्रीट करे. वैसे कोई भी मां-बाप अपने बच्चे के लिए पजेसिव होगा खासकर तब जब दुनिया भर के लोग उसके बच्चे के पीछे पड़े हों. ऐसे में सैफीना का बॉडीगार्ड रखने का ये निर्णय बिलकुल सही है.

पढ़ें अक्षय कुमार के साथ मिलकर जल्द ही ‘गुड न्यूज’ देंगी तैमूर की मम्मी, सैफ को भी हैरानी

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना ना भूलें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button