बॉलीवुड

Pics : यह था सतीश कौशिक का आख़िरी ट्वीट, निधन से पहले महिमा-जावेद सहित इन सेलेब संग खेली होली

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। होली के ख़ास मौके पर सतीश हम सभी को छोड़कर चले गए। हिंदी सिनेमा में करीब 40 साल पहले कदम रखने वाले सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में निधन हो गया।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जन्मे सतीश ने गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। 8 मार्च को दिल का दौरा पड़ने के चलते उनका निधन हो गया। जबकि 7 मार्च को उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स संग होली खेली थी। उन्होंने इस मौके पर ट्वीट भी किया था। अब उनका आख़िरी ट्वीट कफी वायरल हो रहा है।

7 मार्च को सतीश कौशि जावेद अख्तर, अली फजल, ऋचा चड्ढा और महिमा चौधरी जैसे सेलेब्स संग होली खेलते हुए नजर आए थे। इस दौरान वे काफी खुश थे और सभी सेलेब्स के साथ उन्होंने हंसते-मुस्कुराते हुए पोज दिए थे। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट भी किया था। वहीं ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों में वे इन सेलेब्स संग नजर आ रहे थे।

सतीश कौशिक ने निधन से पहले आख़िरी ट्वीट 7 मार्च को सुबह 11 बजकर 23 मिनट पर किया था। अपने आख़िरी ट्वीट में दिवंगत अभिनेता ने लिखा था कि, “जावेद अख्तर और शाबाना आजमी ने अपने घर जानकी कुटीर में रंगारंग होली की पार्टी दी। न्यूली वेड अली फजल और ऋचा चड्ढा से मिला। आप सभी को होली की शुभकामनाएं”।


एक सफल अभिनेता और शानदार निर्देशक सतीश कौशिक का यूं अचानक दुनिया से चले जाना लोगों को बड़ा झटका दे गया है। उनके जैसे हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व की कमी हिंदी सिनेमा को हमेशा खलेगी। अपने निधन से चंद घंटों पहले वे खूब मुस्कुरा रहे थे। फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ रंगों का त्यौहार मना रहे थे।

अब सतीश कौशिक बस फैंस के बीच यादों में रह गए है। सतीश कौशिक का आख़िरी ट्वीट और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हंसते मुस्कुराते हुए सतीश को देखते हुए लोगों की आंखें नम हो रही है।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे सतीश कौशिक

66 वर्षीय दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। दिल्ली में स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था। इसके बाद साल 1983 में उन्होंने अपने कदम हिंदी सिनेमा में रखे थे।

करीब 26 साल की उम्र में सतीश ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इस दौरान वे साल 1983 में ‘मासूम’ और ‘मंडी’ जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता और निर्देशक होने के साथ ही वे प्रोड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रीन राइटर भी थे।

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कर रहे थे काम

सतीश कौशिक के पास काम की कोई कमी नहीं थी। इन दिनों वे मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में काम कर रहे थे। इस फिल्म में सतीश जगजीवन राम के किरदार में देखने को मिलेंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button