मनोरंजन

सास के जाते ही छत पर नाचने लगी बहू, मटकाई ऐसी कमर कि ठंडी में भी बढ़ गई गर्मी – Video

डांस करना और देखना हर किसी को पसंद होता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर डांस वीडियो की भरमार है। यहां बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के कई डांस वीडियो देखने को मिल जाते हैं। हालांकि वायरल अक्सर भाभी के डांस वीडियो ही होते हैं। बस हम भी आपके लिए ऐसी ही एक भाभी का खूबसूरत डांस लेकर आए हैं। इसे देखकर आपका दिन बन जाएगा।

पिंक लहंगे में जमकर नाची भाभी

सोशल मीडिया आने के बाद से घरेलू महिलाएं भी बड़ी एक्टिव हो गई है। अब वह भी घर के कामों से फ्री होने के बाद सोशल मीडिया पर अपना हुनर दिखा देती हैं। कई तो इस डांस और हुनर से फेमस भी हो जाती हैं। बहुत सी भाभियों को हरियाणवी गानों पर थिरकना बड़ा पसंद होता है। अब इन खूबसूरत भाभी जी को ही देख लीजिए।

गुलाबी लगंगा और सुनहरी चोली पहनी इस भाभी ने अपने डांस से लाखों दिल जीत लिए। भाभी ने महिला प्रांजल दहिया के गाने Nangda Ke Byah Di पर डांस किया। इस हरियाणवी गाने पर उन्होंने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए। इसके साथ ही उनके चेहरे के हाव भाव भी जबरदस्त रहे। वह जब नाचना शुरू करती हैं तो नजरे जैसे थम सी जाती हैं।

लोगों ने बांधे तारीफ के पूल

भाभी का यह डांस वीडियो नीलू मौर्य ऑफिशियल नाम के यू-ट्यूब चैनल से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग बड़ा पसंद कर रहे हैं। इसे अभी तक साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं गाने पर लोगों के दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “भाभी बहुत जबरदस्त डांस करती है।” दूसरे ने कहा “काश मैं भाभी के पड़ोस में रहता। फिर रोज डांस देखता।”

एक महिला यूजर बोली “हमे तो चूल्हे चौके से फुरसत नहीं मिलती है। इन भाभी को कमर मटकाने का समय कहां से मिल जाता है?” एक अन्य महिला बोली “मेरी सास मुझे ऐसे डांस करते देख ले तो मेरी खटिया ही खड़ी कर दे।” एक और कमेंट आता है “पति काम पर गया है और यहां भाभी मस्त इन्जॉय कर रही है। सही लाइफ है आपकी भाभी जी।”

यहां देखें वीडियो

वैसे इन भाभी ने यूट्यूब पर और भी कई डांस वीडियो डाल रखे हैं। जैसे इस नीचे वाले वीडियो में वह ‘ऊंची नीची है डगरिया, पतली है मौरी कमरिया’ गाने पर नाच रही हैं। यहां भी भाभी ने बहुत ही सुंदर डांस किया है। ऊपर से महरून रंग की साड़ी में वह बड़ी सुंदर भी लग रही हैं।

वैसे आपको भाभी के यह डांस वीडियो कैसे लगे? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button