बॉलीवुड

टीवी के कृष्णा हो गए 58 साल के, पहले से काफी बदल गया लुक, बना लिए डोले-शोले, अब लगते है हीमैन

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई कलाकार हैं। ये अपने करियर में कई किरदार निभाते हैं। लेकिन कुछ इन किरदारों में ऐसी जान फूंक देते हैं कि लोग हमेशा उन्हें उसी किरदार के लिए याद रखते हैं। अब 90 के दशक में ‘श्री कृष्ण’ सीरियल में कृष्ण का रोल करने वाले सर्वदमन डी. बनर्जी (Sarvadaman D. Banerjee) को ही देख लीजिए।

‘श्री कृष्ण’ शो साल 1993 से 1997 तक टीवी पर ब्रॉडकास्ट हुआ। इसमें एक्टर सर्वदमन डी. बनर्जी ने इतना शानदार अभिनय किया कि लोग ऑफ स्क्रीन भी उन्हें सचमुच का कृष्ण मानकर हाथ जोड़ने लगते थे। यह शो करने के बाद वह कुछ और धार्मिक सीरियल जैसे ‘ओम नम: शिवाय’, ‘अर्जुन’, ‘जय गंगा मैया’ इत्यादि में नजर आए।

पहले से काफी बदल गए टीवी के कृष्णा

सर्वदमन डी. बनर्जी ने कुछ फिल्में भी ट्राय की। जैसे वह ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में वे सुशांत सिंह राजपूत के साथ ‘चंचल’ के किरदार में दिखे थे। वहीं 2022 में वह साउथ स्टार चिरंजीवी संग ‘गॉडफादर’ फिल्म में भी नजर आए। लेकिन इन सबके बावजूद लोग आज भी उन्हें श्री कृष्ण के रूप में ज्यादा याद रखते हैं। वह अपनी छवि बदल नहीं पाए।

सर्वदमन डी. बनर्जी का जन्म एक बंगाली हिन्दू ब्राह्मण परिवार में 14 मार्च 1965 को हुआ था। उन्होंने सेंट अलॉयसियस स्कूल कानपूर से शुरुआती पढ़ाई की थी। फिर वह ‘पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट’ से ग्रेजुएशन करने चले गए। यहां से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की। उनकी डेब्यू फिल्म 1983 में आई ‘आदि शंकराचार्य’ थी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वह हिंदी फिल्मों के अलावा कई रिजलन सिनेमा में भी दिखे।

जिम जाकर बना लिए डोले-शोले

सर्वदमन डी. बनर्जी अब 58 साल के हो गए हैं। उनका लुक पूरी तरह बदल गया है। उन्होंने अपने फिजिक पर काफी मेहनत की है। 58 साल की उम्र में भी वे काफी फिट रहते हैं। जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। उनके डोले शोले देख फैन उनी बॉडी की तुलना हॉलिवुड स्टार स्लेवेस्ट स्टेलोन से करते हैं।

सर्वदमन डी. बनर्जी आज भी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। वह दिल लगाकर काम करते हैं। एक्टिंग और वर्कआउट के अलावा उन्हें मेडिटेशन करना भी पसंद है। इससे वह अपने दिमाग को शांत रखते हैं। वह इन दिनों ऋषिकेश में एक मेडिटेशन सेंटर से जुड़े हुए हैं।

इसके अलावा उन्हें समाज सेवा करना भी पसंद है। इसके लिए वह एक एनजीओ से भी जुड़ गए हैं। इस एनजीओ का नाम ‘पंख’ है। इसमें उनकी पत्नी अलंकृता बनर्जी भी साथ देती हैं। यह एनजीओ गरीब बच्चों का भविष्य सुधारने का काम करता है।

वैसे आपको टीवी के कृष्णा का यह बदल लुक कैसा लगा?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button