बॉलीवुड

सोनम कपूर अपनी शादी में कभी खुश तो कभी मायूस नजर आईं , सामने आयी शादी की अनदेखी तस्वीरें

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों मदरहुड इंजॉय कर रही है। पिछले दिनों ही सोनम कपूर बेटे वायु कपूर की मां बनी है। ऐसे में वह फिल्मी दुनिया से भी दूर है। हालांकि सोशल मीडिया के माध्यम से एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई है और आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती रहती है। इसी बीच सोनम कपूर ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीर भी साझा की है जिन्हें देखने के बाद फैंस कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। तो आइए देखते हैं सोनम कपूर की शादी की अनदेखी तस्वीरें….

साल 2018 में रचाई थी शादी
बता दें, सोनम कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। पहली फिल्म में वह अभिनेता रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद सोनम कपूर ने ‘दिल्ली-6’, ‘रांझना’, ‘निर्जा’, ‘द जोया फैक्टर’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘खूबसूरत’, ‘संजू’, ‘पैडमैन’ और ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी एक नई पहचान हासिल की।

इसके बाद साल 2018 में सोनम कपूर ने घर बसाने का फैसला कर लिया। ऐसे में उन्होंने लंदन बेस्ड मशहूर बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी रचाई। शादी रचाने के बाद सोनम कपूर लंदन शिफ्ट हो गई और वह अपने ससुराल वालों के साथ रहती है। इसी बीच साल 2022 में सोनम कपूर बेटे की मां बनी जिसका नाम वायु आहूजा कपूर है।

sonam kapoor

सोनम ने शेयर की शादी की तस्वीरें
अब हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीर साझा की जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनम कपूर अपनी शादी में कभी मायूस दिखाई दी तो कभी हंसते हुए नजर आ रही है। इसके अलावा मेकअप करने के दौरान उनकी मां सुनीता कपूर और बहन रिया कपूर उन्हें सजाती हुई दिखाई दे रही है।

sonam kapoor

sonam kapoor

इसके अलावा मंडप में जाती हुई सोनम कपूर एक अलग अंदाज में दिखी। वहीं उनकी शादी का जोड़ा काफी यूनिक था। इसके अलावा उन्होंने अपनी मेहंदी भी फ्लॉन्ट की है।

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

sonam kapoor

करोड़ों के मालिक हैं सोनम के पति
बता दें, सोनम कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती है और इसी फैशन सेंस के चलते उनकी मुलाकात आनंद आहूजा से हुई थी और फिर यह दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और उन्होंने शादी रचा ली। दरअसल, आनंद आहूजा एक मशहूर बिजनेसमैन है। वह भारत के लार्जेस्ट एक्सपोर्ट हाउस शशि एक्सपोर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी है।

sonam kapoor

इसके अलावा भने नाम का उनका एक मशहूर फैशन ब्रांड है जिसके माध्यम से वह करोड़ों की कमाई करते हैं। बता दें, सोनम कपूर अक्सर पेरिस जाया करती थी जहां पर उनकी मुलाकात आनंद आहूजा से हुई और फिर ये दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। बता दे आनंद आहूजा की कुल नेटवर्थ 450 मिलियन डॉलर के करीब है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anand s ahuja (@anandahuja)

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button