समाचार

पति ने किए बीवी के हाथ पीले, बोला- जाओ जी लो अपनी जिंदगी, कर लो प्रेमी से शादी..

प्यार बड़ा जिद्दी होता है। ये आसानी से खत्म नहीं होता है। यदि प्यार सच्चा और गहरा हो तो कितने भी पैतरे आजमा लो ये कभी दिल से मिटेगा नहीं। यही वजह है कि शादी के बाद भी लोग अपने पहले प्यार को आसानी से नहीं भुला पाते हैं। माता पिता सोचते हैं कि बेटी के हाथ पीले कर दो, फिर वह अपने प्रेमी को भूल जाएगी। समाज में उनकी इज्जत बनी रहेगी। सबकुछ अच्छे से चलेगा। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता है।

शादी के 3 साल बाद भी बॉयफ्रेंड को चाहती थी पत्नी

अब उत्तर प्रदेश के का यह अनोखा मामला ही देख लीजिए। यहां एक महिला की शादी को 3 साल हो गए। लेकिन फिर भी वह अपने प्रेमी की यादें दिल से नहीं मिटा पाई। आमतौर पर इस स्थिति में पति अपनी पत्नी की पिटाई करता है या फिर उसे तलाक देकर अपनी अलग राह पर चला जाता है। कुछ पत्नी के प्रेमी की पिटाई भी करते हैं। लेकिन दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर निवासी रवि ने तो अपने हाथ से पत्नी का हाथ उसके प्रेमी को सौंप दिया।

दारसल रवि ने 2019 में बैरिया थाना क्षेत्र के नई बस्ती बाज राय के टोला की रहने वाली एक युवती से शादी की थी। शादी के बाद रवि को जानकारी हुई कि उसकी बीवी का दोकटी थाना क्षेत्र के दलकी नंबर दो निवासी में रहने वाले एक युवक से अफेयर चल रहा है। दोनों पुराने प्रेमी-प्रेमिका है और आज भी एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं।

पति ने खुद प्रेमी से करवा दी बीवी की शादी

पत्नी के प्रेमी की जानकारी होने के बाद रवि ने जो किया वह करने का कलेजा हर पति का नहीं होता है। उसने सबसे पहले इसकी जानकारी अपने जान पहचान के लोगों और पत्नी के मायके वालों को दी। फिर पंचायत बुलवाई। हालांकि इसमें महिला के पिता ने आने से मना कर दिया। उन्होंने कहा जैसा ससुराल वालों को ठीक लगे वैसा कर ले। उन्हें लड़की से कोई लेना देना नहीं है।

खैर पंचायत ने दोनों पक्षों की बात सुनी। यहां महिला के प्रेमी शिवशंकर राम के घरवालों को भी बुलाया गया था। इसके बाद रवि ने पत्नी की जिद के आगे हारकर उसका हाथ प्रेमी को सौंपने का निर्णय लिया। पंचायत में उपस्थित सभी लोगों ने भी इसके लिए हामी भर दी। फिर पंचायत ने पंचायतनामा लिखा और रवि की मौजूदगी में उसकी पत्नी व प्रेमी की शादी करवा दी गई। ये शादी लालगंज मठिया पर हुई। शादी के बाद प्रेमी के घरवाले अपनी नई बहू को अपने साथ ले गए।

अब सोशल मीडिया पर जब ये घटना सामने आई तो हर कोई पति की तारीफ करने लगा। सभी ने कहा कि उसने बड़ी ही समझदारी से काम किया। साथ ही लोगों ने सलाह दी कि मां बाप को बेटी की मर्जी के बिना शादी नहीं करनी चाहिए। इससे लड़के की जिंदगी खराब हो जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button