अध्यात्म

महिलाएं नागा साधु कैसे बनती हैं? क्या वह भी बिना कपड़ों के घूमती हैं? जाने रोचक तथ्य

भारत में साधु-संतों को काफी महत्व दिया जाता है। यहां कई प्रकार के साधु संत घूमते फिरते नजर आ जाते हैं। इनमें भी कई प्रकार के साधु संत होते हैं। इनका रहने का तरीका और भगवान को स्मरण करने का तरीका एक दूसरे से अलग अलग होता है। इनके जीवन को करीब से जानने के लिए लोग काफी जिज्ञासु रहते हैं। खासकर नागा साधु की लाइफ स्टाइल लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करती है।

कुंभ और महाकुंभ जैसी जगहों पर आपने कई नागा साधुओं को घूमते हुए देखा होगा। यह अक्सर बदन पर धुनी की राख, माथे पर तिलक और लंबी-लंबी जटाएं लिए घूमते नजर आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुरुषों की तरह महिला नागा साधु भी होती हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या वह भी पुरुषों की तरह निर्वस्त्र होकर घूमती है? और वह नागा साधु कैसे बनती है? कब सब को दर्शन देती है? चलिए जानते हैं।

ऐसे महिलाएं बनती है नागा साधु

एक महिला नागा साधु बनने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। यह प्रक्रिया बेहद कठिन होती है। इसके लिए महिलाओं को कई सालों तक गुफाओं, जंगलों और पहाड़ों में रहकर कठिन तपस्या करनी पड़ती है। इतना परिश्रम करने के बाद इन्हें नागा साधु की उपाधि मिल पाती है। यह महिलाएं खुद ही अपना पिंडदान कर देती हैं। यहां तक कि अपना सिर भी मुंडवा लेती हैं। इन्हें अपने गुरु के द्वारा नागा साधु की उपाधि मिलती है।

शरीर पर पहनती हैं यह खास चीज

महिला नागा साधुओं की वेशभूषा पुरुष नागा साधुओं की तुलना में अलग होती है। यह पुरुष नागा साधु की तरह निर्वस्त्र नहीं रहती हैं। यह अपने बदन पर बिना सिला हुआ गेरुआ रंग का एक कपड़ा पहनती हैं। इनकी भी लंबी लंबी जुदाई होती है। यह रात और तिलक को अपने शरीर पर धारण करती हैं। यह सिर्फ एक ही कपड़ा पहनती है जिसे गंती बोला जाता है।

सिर्फ इस समय देती है दुनिया को दर्शन

इन महिला नागा साधुओं को आश्रम में रहने वाली सभी साध्वीयां माता कहकर पुकारती हैं। यह महिला नागा साधु सामान्य जनजीवन से दूर रहना पसंद करती हैं। यह दुनिया से कटकर दूर कहीं एकांत में भगवान की भक्ति में लीन रहती हैं। इन्हें कुंभ और महाकुंभ जैसे अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान करते हुए देखा जा सकता है। यह बस इसी अवसर पर दुनिया को दर्शन देती हैं।

आप लोगों को महिला नागा साधुओं से जुड़ी यह जानकारी कैसी लगी? कृपया अपने अनुभव कमेंट में साझा करें। यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे दूसरों के साथ भी शेयर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button