बॉलीवुड

बॉयफ्रेंड राघव चड्ढा का नाम सुनते ही शर्म से लाल हुईं परिणीति? शादी के सवाल पर दिया यह जवाब

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री और ‘आप’ नेता राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने अफेयर के कारण सुर्खियों में है। दोनों न केवल अपने अफेयर के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं बल्कि इनकी सगाई की भी चर्चा हो रही है। अब यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यह दोनों शादी के बंधन में बन सकते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिसके बाद तो लगातार इनकी शादी की चर्चा हो रही है। अब इसी बीच जब परिणीति चोपड़ा को पैपराजी ने स्पॉट किया तो उन्होंने राघव चड्ढा के नाम पर कुछ ऐसा रिएक्शन दिया जिसके बाद फैंस का चेहरा खुशी से खिल उठा।

वायरल हुआ परिणीति का वीडियो…
दरअसल, हुआ यूं कि हाल ही में परिणीति चोपड़ा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जहां पर पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान लगातार मीडिया वाले उनके और राघव चड्ढा के रिश्ते के बारे में सवाल करते रहे। इस दौरान परिणीति चोपड़ा शर्म से लाल हो रही थी और उन्होंने पैपराजी के सवाल पर तो कुछ नहीं कहा लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान से साफ झलक रहा था कि वह प्यार में है।

parineeti chopra

बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल भयानी ने परिणीति चोपड़ा का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि ऑल ब्लैक लुक में परिणीति बहुत ही खूबसूरत लग रही है।

parineeti chopra

इस दौरान एक शख्स परिणीति से सवाल करता है कि, मैम वो न्यूज आ रही है वो कंफर्म है क्या? कोई आइडिया? कमेंट? इस पर परिणीति मुस्कुराने लगती है। ऐसे में पैपराजी ने कहा, “आप ब्लश कर रही हैं। कुछ तो बता दीजिए मैम।” हालाँकि इस दौरान परिणीति चुप रही और अपनी कार में बैठ गईं और मुस्कुराते हुए बोलीं, “थैंक्यू! बाय, गुडनाइट।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HT City (@htcity)


इसके बाद पैपराजी ने कहा, ‘थैंक्यू मैम! हम समझ सकते हैं।’ बता दें, जिस तरह परिणीति चोपड़ा का रिएक्शन था उसे देखने के बाद यूजर्स काफी खुश हो रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स भी तरह तरह के रिएक्शन देते हैं।

संजीव अरोरा ने कपल को दी बधाई
बता दें हाल ही में आप के सांसद संजीव अरोरा ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, “मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे। मेरी बेस्ट विशेज।” इस मामले के बाद कपल के रिश्ते को हवा मिल गई। बात करें परिणीति चोपड़ा के काम के बारे में तो आखरी बार उन्हें फिल्म ‘ऊंचाई’ में देखा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button