बॉलीवुड

12 साल बड़े विनोद खन्ना के प्यार में थी अमृता सिंह, इस कारण 12 साल छोटे सैफ से करनी पड़ी शादी

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा अमृता सिंह को भला कौन नहीं जानता। बता दें, अमृता सिंह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वहीं उनकी जोड़ी धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन जैसे हर बड़े सुपरस्टार के साथ पसंद की गई। अमृता सिंह हमेशा अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही है।

अमृता का नाम उस दौरान काफी चर्चा में रहा जब उन्होंने खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान से शादी रचाई थी। हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि सैफ अली खान से शादी रचाने से पहले अमृता सिंह विनोद खन्ना से प्यार करती थी और उनसे शादी रचाना चाहती थी, लेकिन फिर यह रिश्ता अधूरा रह गया। आइए जानते हैं अमृता सिंह और अभिनेता विनोद खन्ना की अधूरी प्रेम कहानी के बारे में।

amrita singh

पहली ही नजर में विनोद खन्ना को दिल दे बैठी अमृता सिंह
दरअसल, मशहूर अभिनेता विनोद खन्ना ने जब अपने करियर की शुरुआत की थी तो उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त थी। वही फीमेल फैन उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार रहती थी। इसी बीच अभिनेत्री अमृता सिंह भी उन्हें मन ही मन चाहने लगी थी लेकिन वह इस दौरान मशहूर क्रिकेटर रवि शास्त्री को भी डेट कर रही थी। कहा जाता है कि, अमृता पहली नजर में ही विनोद खन्ना को दिल दे बैठी थी।

बंटवारा के दौरान बढ़ी थी नजदकियां
बता दें, अमृता सिंह और विनोद खन्ना की पहली मुलाकात सुपरहिट फिल्म ‘बंटवारा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, पूनम ढिल्लो, विनोद खन्ना, डिंपल कपाड़िया जैसे बड़े कलाकारों ने काम किया था। वही अमृता सिंह इस फिल्म में विनोद खन्ना के साथ नजर आई थी। ऐसे में अमृता सिंह को विनोद खन्ना को करीब से जानने का मौका मिला लेकिन वह रवि शास्त्री को डेट कर रही थी तो उन्होंने रवि शास्त्री से अपने मन की बात नहीं छुपाई और उन्हें बता दिया कि, वह मन ही मन विनोद खन्ना को पसंद करती है। लेकिन इस दौरान रवि शास्त्री ने अभिनेत्री को चैलेंज कर दिया कि वह कभी भी विनोद खन्ना को अपना नहीं बना पाएगी।

विनोद खन्ना को अपना बनाने के लिए अमृता ने की कई कोशिशे
रवि शास्त्री के मुंह से इस तरह की बातें सुन अमृता सिंह तिलमिला उठी और उन्होंने फिर विनोद खन्ना को अपना बनाने के लिए हर वो काम किया जिसे विनोद खन्ना उनके हो सके। कहा जाता है कि धीरे-धीरे फिर विनोद खन्ना और अमृता सिंह एक दूसरे के करीब आ गए और दोनों प्यार करने लगे। इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों का प्यार शादी के मुकाम तक पहुंचने ही वाला था लेकिन जब अमृता की मां रुखसाना सुल्तान को उनके अफेयर की खबर हुई तो वह उनसे काफी नाराज हो गई।

amrita singh

अमृत सिंह की मां को इन दोनों का रिश्ता नहीं पसंद था। ऐसे में उन्होंने अभिनेत्री को सख्त हिदायत दी थी कि वह विनोद खन्ना से दूर रहे। कहा जाता है कि अमृता सिंह की मां नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी खुद से 12 साल बड़े और शादीशुदा शख्स के साथ शादी करें, ऐसे में विनोद खन्ना और अमृता सिंह हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो गए।

12 साल छोटे सैफ से रचाई शादी
इसके बाद अमृता सिंह ने अभिनेता सनी देओल को डेट किया। हालांकि यह दोनों भी जल्दी एक दूसरे से अलग हो गए। फिर अमृता की जिंदगी में मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की एंट्री हुई और साल 1991 में अमृता ने खुद से 12 साल छोटे सेफ अली खान से शादी रचा ली।

इसके बाद इनके घर दो बच्चों को जन्म हुआ जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। लेकिन शादी के 13 साल एक साथ रहने के बाद इन दोनों ने तलाक ले लिया। जहां अब अमृता सिंह अपने दोनों बच्चों के साथ खुश है तो वहीं सैफ अली खान ने भी मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान से शादी रचा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button