मनोरंजन

भाभी-ननद का तगड़ा डांस मुकाबला, एक शेर तो दूसरी सवाशेर, देखें कौन किस पर पड़ा भारी – Video

डांस करना और देखना हर किसी को पसंद होता है। जब देसी डांस की बात आती है तो हरियाणा की सपना चौधरी का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। उनके गाने और डांस लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। उनका ‘चटक मटक’ गाना फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। अब इस गाने पर भाभी और ननद की जोड़ी ने शानदार डांस किया है।

भाभी-ननद में हुआ डांस कंपटीशन

भाभी और ननद की जोड़ी अक्सर पसंद की जाती है। ससुराल में इनका रिश्ता दो तरह का होता है। पहले रिश्ते में दोनों सगी बहनों जैसी रहती हैं। इनकी आपस में खूब बनती है। एक दूसरे की मदद को यह हरदम आगे रहती हैं। वहीं दूसरे रिश्ते में ननद और भाभी एक दूसरे की दुश्मन होती है। यह एक दूसरे को एक आंख नहीं भाती हैं। ऐसे में सोचिए क्या होगा जब दोनों के बीच डांस मुकाबला हो जाए।

सोशल मीडिया पर इन दिनों ननद और भाभी का ऐसा ही एक तगड़ा डांस कंपटीशन बड़ा वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी शादी के कार्यक्रम का लग रहा है। यहां डांस फ्लोर पर ननद और भाभी के बीच डांस का मुकाबला होता है। इसमें भाभी साड़ी पहनकर डांस करती है। जबकि ननद जींस और जैकेट में ठुमके लगाती है।

कौन किस पर पड़ा भारी?

भाभी और ननद सपना चौधरी के हरियाणवी गाने ‘चटक मटक’ पर जोरदार डांस करती हैं। दोनों के अपने अलग डांस मूव्स होते हैं। कभी भाभी ननद पर भारी पड़ती हैं तो कभी ननद की अदाएं भाभी को पीछे छोड़ देती हैं। इन दोनों का डांस वहां मौजूद मेहमानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन जाता है। सभी दोनों को बड़े चाव से देखते हैं।

भाभी और ननद के इस डांस मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ता है इसे लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। किसी ने कहा भाभी ने साड़ी पहनकर डांस किया है। साड़ी संभालना भी मुश्किल होता है। इसे पहनकर इतना शानदार डांस करना कोई बड़ी बात नहीं है। वहीं कोई बोला कि हमे तो ननद का मॉडर्न अंदाज पसंद आया। उसने अपने भाभी के सभी डांस मूव्स का तगड़ा जवाब दिया।

अब आप ही भाभी और ननद का यह डांस देखिए। और फिर हमे बताइए कि इन दोनों में से किस ने अच्छा डांस किया। आपको यह जवाब निष्पक्ष होकर देना है। किसी की सुंदरता से प्रभावित नहीं होना है। न ही किसी का फ़ेवर लेना है। बस जिसने अच्छा डांस किया उसे जिताना है। उन्हें आप 1 से 10 के बीच नंबर भी दे सकते हैं।

यहां देखें भाभी ननद का डांस मुकाबला

वैसे आपको किस का डांस ज्यादा पसंद आया? भाभी या ननद?

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button