मनोरंजन

देवर की शादी में खूब नाची भाभी, नजारा देख दूल्हा भी आ गया ठुमके लगाने, देखें दुल्हन का रिएक्शन

घर में जब भी कोई शादी होती है तो इसका क्रेज हर किसी को होता है। हर कोई इस शादी की तैयारियों में लग जाता है। अपने लिए अच्छे कपड़े लाता है। वहीं कुछ शादी में होने वाले डांस की प्रैक्टिस भी करते हैं। शादियों में भाभियों को सबसे अधिक मजा आता है। इस दौरान उन्होंने सजने सँवरने और डांस मस्ती करने की पूरी छूट मिल जाती है। कोई इन्हें रोकता या टोकता नहीं है।

देवर की शादी में जमकर नाची भाभी

देवर की शादी में भाभी अक्सर खुश नजर आती है। आखिर उन्हें अपने ससुराल में एक साथी के रूप में देवरानी जो मिल जाती है। इसलिए वह देवर की शादी में अच्छा डांस कर अपनी खुशी भी जाहीर करती है। आज हम आपको ऐसी ही एक भाभी से मिलाने जा रहे हैं। यह भाभी अपने देवर की शादी में ऐसा नाची कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भाभी अपने देवर की शादी में डांस फ्लोर पर आग लगा रही है। वह ‘हम आपके हैं कौन’ फिल्म के फेमस गाने ‘लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर’ पर नाचती है। इस दौरान उनके डांस मूव्स कमाल के होते हैं। भाभी को डांस करता हुआ देख देवर भी खुद को रोक नहीं पाता है। वह भी भाभी के साथ डांस करने लगता है।

भाभी के डांस मूव्स ने लूटी महफ़िल

देवर और भाभी की ये जोड़ी शादी में एक अलग ही माहौल बना देती हैं। इन्हें देखकर शादी में आए सभी मेहमान भी खुश हो जाते हैं। हर किसी की निगाहें भाभी के डांस और चेहरे के हावभाव पर टिकी रहती है। भाभी भी दिल खोलकर नाचती है। उनके चेहरे के हावभाव साफ बताते हैं कि उन्हें अपने देवर की शादी की कितनी अधिक खुशी है।

भाभी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर Chandni Mehta नाम के यूट्यूब चैनल ने शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा पसंद किया जा रहा है। इसे अभी तक 2 करोड़ 90 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के ऊपर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “भाभी ने बहुत ही क्यूट डांस किया।” दूसरे ने बोला “भाभियां ऐसी ही होती हैं।”

एक महिला यूजर बोली “मैंने भी अपने देवर की शादी में इसी गाने पर डांस किया था।” फिर एक कमेंट आता है “घर में ऐसी भाभी हो तो घर की खुशियां डबल हो जाती है।” बस इसी तरह और भी कई लोग भाभी के डांस मूव्स की तारीफ करने लगे। तो चलिए आप भी फटाफट भाभी का डांस देख लीजिए।

यहां देखें भाभी का डांस

वैसे आपको भाभी का यह डांस कैसा लगा? हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button