बॉलीवुड

खुद बूढ़े हो गए ये सितारें लेकिन पत्नी जवान ढूँढी, जोड़ी देख ऐसा लगता है बाप बेटी हैं

कहते हैं प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती है। जब आपका दिल किसी पर आता है तो आप बाकी सारे बंधन तोड़ देते हैं। बॉलीवुड सितारों का भी ऐसा ही कुछ हाल है। यहां आपको कई ऐसे स्टार्स मिल जाएंगे जिन्होंने या तो एक से अधिक शादी की है या उनका पार्टनर उनसे उम्र में बहुत छोटा है। ऐसे में आज हम आपको उन सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिन्होंने खुद से आधी उम्र की लड़की संग फेरे ले लिए।

कबीर बेदी – परवीन दोसांझ

बॉलीवुड एक्टर कबीर बेदी सबसे रंगीन इंसान निकले। उन्होंने अपने जीवन में कुल 4 शादियां की। उनकी पहली शादी 1969 में ओडिसी डांसर प्रोतिमा गौरी बेदी से हुई। इससे उन्हें दो बच्चे पूजा बेदी और सिद्धार्थ बेदी हुए। इस बीच उनका अफेयर परवीन बॉबी से भी चलने लगा। 1974 में कबीर का पहली बीवी प्रोतिमा से तलाक हो गया। वहीं कुछ सालों बाद परवीन बॉबी से भी उनका ब्रेकअप हो गया।

फिर कबीर ने सुजैन हम्प्रेज से दूसरी शादी की, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें तलाक देकर 1992 में टीवी और रेडियो प्रेजेंटर निक रिड्स से शादी कर ली। यह शादी भी 2005 में तलाक पर खत्म हुई। फिर 2006 में अपने 70वें जन्मदिन पर कबीर बेदी ने लगभग 30 साल छोटी परवीन दोसांझ से शादी रचाई। वर्तमान में कबीर 76 के तो परवीन 46 की हैं।

मिलिंद सोमन – अंकिता कोंवर

मिलिंद सोमन बॉलीवुड के हैंडसम मॉडल और एक्टर हैं। 65 की उम्र में भी वे काफी फिट हैं। उन्होंने 2018 में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी रचाई थी। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। मिलिंद और अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

मिलिंद और अंकिता दोनों ही फिटनेस को लेकर जागरूक हैं। कई एडवेंचर और स्पोर्ट्स एक्टिविटी में साथ भाग लेते हैं। दोनों की जोड़ी कमाल की है। बता दें कि अंकिता के पहले मिलिंद ने मायलीन जंपनोई (Mylène Jampanoï) से 2006 में शादी की थी। लेकिन 2009 में दोनों का तलाक हो गया था।

संजय दत्त – मान्यता दत्त

संजय दत्त के बारे में कहा जाता है कि उनका 300 से अधिक गर्लफ्रेंड थी। वहीं उन्होंने जीवन में 3 शादियां भी रचाई। उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा थी जिससे उन्होंने 1987 में शादी रचाई थी। लेकिन 1996 में कैंसर की वजह से ऋचा का निधन हो गया। फिर संजय ने 1998 में रिया पिल्लाई से शादी रचाई। लेकिन 2008 में उन्हें भी तलाक दे दिया।

फिर संजय की लाइफ में मान्यता दत्त आई। वह उम्र में संजय से 20 साल छोटी हैं। दोनों ने 2008 में शादी रचाई। इस शादी से उन्हें दो जुड़वा बच्चे इकरा और शहरान भी हुए। वर्तमान में संजय और मान्यता सुखद शादीशुदा जीवन बीता रहे हैं।

अरबाज़ खान – जॉर्जिया एंड्रियानी

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज़ खान ने 1998 में मलाइका अरोड़ा से शादी रचाई थी। लेकिन फिर दोनों का 2017 में तलाक हो गया। तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन संग रिश्ता कायम कर लिया।

वहीं अरबाज भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने इटली की मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को पटा लिया। अब दोनों का रिश्ता बहुत मजबूर हो चुका है। खबरों की माने तो दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। बता दें कि 54 साल के हैं वहीं जॉर्जिया 33 साल की हैं।

अनुराग कश्यप – शुभ्रा शेट्टी

अनुराग कश्यप की गिनती बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर में होती है। उन्होंने 2011 में दस साल छोटी एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से शादी रचाई थी। तब अनुराग पहले से तलाकशुदा थे। लेकिन फिर 2015 में दोनों उनका कल्कि से भी तलाक हो गया।

तलाक के बाद अनुराग का अफेयर 21 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी से चला। वर्तमान में अनुराग 49 के तो शुभ्रा 28 साल की हैं। दोनों का रिश्ता काफी गहरा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button