समाचार

बारात में दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, गुस्से से लाल हुई दुल्हन, किसी और संग ले लिए फेरे

शादी ब्याह में जब तक नाच गाना न हो मजा नहीं आता है। खासकर बारात में लोग जमकर नाचना पसंद करते हैं। लेकिन वह कहते हैं न कि हर चीज एक लिमिट में ही अच्छी लगती है। किसी चीज की अति कर दो तो वह नुकसान कर जाती है। ये बात बारात में होने वाले डांस पर भी लागू होती है। अब राजस्थान (Rajasthan News) के चूरू का यह अनोखा मामला ही ले लीजिए। यहां एक दूल्हे को डीजे पर बारतियों संग ज्यादा नाचना इतना महंगा पड़ गया कि उसे बिना दुल्हन के ही घर वापस लौटना पड़ा।

दरअसल चूरू के चेलाना बास की रहने वाली मंजू की शादी हरियाणा के सिवानी के रहने वाले अनिल जाट से होने वाली थी। 15 मई शादी की तारीख निकली थी। तय समय पर बारात आ गई। लेकिन इस दौरान दूल्हा, बाराती और दूल्हे का जीजा कुछ ज्यादा ही हुड़दंग मचाने लगे। वे डांस छोड़ मंडप तक आने को तैयार ही नहीं थे। फेरों का समय भी निकला जा रहा था। जब लड़कीवालों ने उन्हें समझाया तो वह उनसे भी बहसबाजी करने लगे।

ऐसे में दुल्हन और उसके पिता ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने बारात को बिना दुल्हन के ही लौटा दिया। लेकिन दिलचस्प बात ये रही कि दुल्हन को कुछ ही देर बाद दूसरा दूल्हा भी मिल गया। फिर उसकी धूमधाम से शादी हुई। मंजू के पिता ने मीडिया को बताया कि दूल्हा और बाराती डीजे पर खूब हुड़दंग मचा रहे थे। काफी समझाने पर भी फेरे लेने नहीं आ रहे थे। इसलिए हमने रिश्ता तोड़ दिया।

रातोंरात मिला दूसरा दूल्हा

बारात के लौटने के बाद दुल्हन की मौसी चंद्रपति ने कहा कि उसकी पोती भोगराणा हनुमानगढ़ में ब्याही है। उसका देवर रोहताश की भी शादी की उम्र हो गई है। वह गांव में रेडीमेड कपड़े का बिजनेस करता है। आप कहो तो शादी की बात छेड़ूँ। बस फिर क्या था दुल्हन और पिता के सहमति से रोहताश के परिवार वालों को फोन लगाया गया। पूरा मेटर समझाया गया। वे लोग शादी को राजी हो गए।

फिर 16 मई को ही रोहताश और मंजू ने मंडप में 7 फेरे ले लिए। खुड़ी ग्राम पंचायत सरंपच नथूराम के अनुसार जिस दूल्हे को रिश्ता तोड़ वापस भेजा गया था उनसे दुल्हन पक्ष ने अपने दिए 3 लाख 75 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने वापस ले लिए। वहीं उन्होंने जो दुल्हन को सोने-चांदी के गहने दिए थे वह भी लौटा दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button