राशिफल

राशिफल 28 अप्रैल 2023: आज 5 राशियों पर मां लक्ष्मी हुईं प्रसन्न, व्यापार में मिलेगा अच्छा फायदा

आज हम आपको शुक्रवार 28 अप्रैल 2023 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 28 अप्रैल 2023 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपका मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह वापस मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप काफी लंबे वक्त से जिस कार्य को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए, नहीं तो हानि हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपके जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की जरूरत है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं और अपने मन की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। आज बाहर के खानपान से परहेज करें, नहीं तो स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन काफी शुभ रहेगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार में भारी मुनाफा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मनचाही सफलता मिल सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। आज सेहत पर ध्यान दीजिए, मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। दिमाग से सारी चिंताएं निकाल देने से राहत महसूस करेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। आज आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें, नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने होंगे। दोस्तों के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बनाएंगे। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरी करने की हर संभव कोशिश करेंगे जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज बिजनेस करने वाले लोगों का दिन काफी अच्छा रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहने वाला है। आपको अपने जीवन के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं दूर होंगी। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उससे पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना ना भूलें। आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का दिन शानदार रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने काम की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा काफी अच्छा रहेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने के कारण मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों का मुनाफा बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में वृद्धि होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने जीवन के क्षेत्र में अपार सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी रोग से राहत मिल सकती है। आपको अपने अच्छे कामों से तारीफ मिलेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। आपकी आमदनी में इजाफा होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। माता-पिता के साथ कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए, नहीं तो मुनाफा कम हो सकता है। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको व्यर्थ की यात्राएं करने से बचना होगा। हानि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे। जो लोग गलत काम करते हैं, उनसे दूरी बनाकर रहें, नहीं तो आपकी बदनामी होगी। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर ध्यान देना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में कुछ लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिता सकते हैं, जिससे आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी नए काम से अच्छा लाभ होने के योग बने हुए हैं। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो उसमें जीत मिलेगी। आप अपने जीवन में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा। किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, क्योंकि दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्य से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना ठीक नहीं है। आपको अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button