मनोरंजनviral

अंबानी की बहू-बेटी पर भारी पड़ी सुहानी, 24 कैरेट सोने की ड्रेस पहन दिखाया बेबी बंप

देश के सबसे मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की कल्चरल सेंटर इवेंट काफी सुर्खियों में रहा था। बता दे इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री, खेल जगत और अन्य व्यवसाय से हस्तियों के साथ-साथ हॉलीवुड के सितारों ने भी चार चांद लगाया था। जहां अभिनेत्रियां इस फंक्शन में परियों से कम नहीं लग रही थी तो वही सारे एक्टर ने अपनी मौजूदगी से महफिल लूट ली।

nmacc

इस दौरान पूरा अंबानी परिवार काफी सुर्खियों में रहा। वही उनका लुक भी चर्चा में रहा और लोगों ने उनके शाही अंदाज को खूब पसंद किया। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान अगर किसी ने खींचा था तो वह मशहूर डिजाइनर सुहानी पारेख जो 24 कैरेट से बने सोने का ब्लाउज पहन कर आई थी।

24 कैरेट गोल्ड से बनी थी ड्रेस

nmacc

दरअसल, सुहानी पारेख खुद ज्वेलरी लेवल misho चलाती है। ऐसे में उन्होंने ‘NMACC’ के तीन दिवसीय लॉन्च इवेंट के दौरान अपने लुक से हर किसी को चौंका दिया। बता दे सुहानी प्रेग्नेंट है, ऐसे में उन्होंने बेहद खूबसूरती से अपने लुक को बाकी लोगों से अलग बनाया। इस दौरान उन्होंने 24 कैरेट गोल्ड बेली आर्मर पहना हुआ था।

nmacc

इसके साथ ही उन्होंने बहुत ही खूबसूरत तरीके से बेबी फ्लॉन्ट किया। देखा जा सकता है कि सुहानी ने गाला नाइट में मैट्रिक साड़ी पहनी हुई थी जबकि उन्होंने 24 कैरेट के रियल गोल्ड बेली आर्मर से अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट किया था। इन वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, उन्होंने इस ड्रेस के साथ कानों में इयररिंग्स,नेकपीस और रिंग पहनी थी जो उनकी खूबसूरत में चार चांद लगा रही थी।

एक्ट्रेस ने लिसा रे ने की तारीफ

nmacc

बता दें सुहानी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “परिवर्तन की यह यात्रा बहुत प्रेरणादायक रही है। मेटल के आर्मर पर हमारे छोटे बच्चे के चेहरे की सोनोग्राफी पिक्चर्स बनाई गई थी। मुझे अच्छा लगा कि वह भले ही अभी यहां नहीं है, लेकिन वह पहले से ही ‘MISHO’ में आ गया है।”

nmacc

वहीं मशहूर एक्ट्रेस मॉडल लिसा रे ने भी ‘NMACC’ में गाला इवेंट से सुहानी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने सुहानी के लुक की तारीफ करते हुए कहा कि, ”जब हम संस्कृति पर चर्चा करते हैं, तो मां के मूलरूप को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है या इसे पुराने क्लिच में डाल दिया जाता है। यहां मातृत्व की एक स्वर्णिम नई दृष्टि है, जो जीवन देने वाले शरीर का सम्मान करती है और मैं इसके लिए यहां हूं। यह वास्तविक जीवन में और भी दिलचस्प लग रहा था।”

बता दे मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के इस फंक्शन में उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी, आकाश अंबानी, उनकी पत्नी बहू श्लोका मेहता समेत परिवार से जुड़े सभी लोग शामिल हुए। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री से ऐश्वर्या राय बच्चन, उनकी बेटी आराध्या, सलमान खान, श्वेता बच्चन, नव्या नवेली नंदा, काजोल, न्यासा देवन समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button